Advertisement

भूपेश बघेल के  पिता नंद कुमार बघेल का निधन, 2 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

Bhupesh Baghel Father Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल का निधन हो गया है.

Latest News
भूपेश बघेल के  पिता नंद कुमार बघेल का निधन, 2 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार

Bhupesh Baghel with his Father

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का सोमवार सुबह निधन हो गया है. नंद कुमार बघेल 89 वर्ष के थे. कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी. भूपेश बघेल ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 10 जनवरी को किया जाएगा क्योंकि उनकी बहन विदेश में हैं और उन्हें आने में समय लगेगा. खुद भूपेश बघेल दोपहर बाद दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे.

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार शाखा के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि बघेल ने आज सुबह 6 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ समय से बीमार थे. शुक्ला ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को रायपुर के शांतिनगर स्थित पाटन सदन में रखा जाएगा. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर बाद दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें- पवार फैमिली में बढ़ती जा रही दरार, सुप्रिया सुले ने अजित पवार को बताया बूढ़ा 

10 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार
पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर अपने पिता के निधन की सूचना दी. बघेल ने लिखा है, 'दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है. मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा.'

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में फिर जीतीं शेख हसीना, 5वीं बार बनेंगी प्रधानमंत्री 

बघेल ने अपने पिता के साथ एक फोटो भी साझा की है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नंदकुमार बघेल के निधन पर दुख जताया है. अधिकारियों ने बताया, 'मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है.' पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता के अस्वस्थ्य होने की जानकारी दी थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement