Advertisement

MP News: फिल्म से आया आइडिया, Bhopal म्यूजियम से 15 करोड़ के सिक्के चुराने का बनाया ये नायाब प्लान

चोरों को ये आइडिया धूम फिल्म को देखकर आया था. उन्होंने फिल्म से प्रभावित होकर चोरी की ये योजना बनाई. चोर फिल्म के तर्ज पर ही चोरी करना चाहते थे.

Latest News
MP News: फिल्म से आया आइडिया, Bhopal म्यूजियम से 15 करोड़ के सिक्के चुराने का बनाया ये नायाब प्लान

चोरों ने बनाया सिक्के चुराने का नायाब प्लान

Add DNA as a Preferred Source

एमपी से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. दरअसल ये मामला राज्य की राजधानी भोपाल का है. शहर में मौजूद स्टेट म्यूजियम में रखे 15 करोड़ की कीमत के सिक्के चुराने का मामला है. ये सिक्के पुरातात्विक महत्व वाले हैं. इसे चुराने के लिए चोर ने एक बड़ी योजना बनाई थी. चोरों को ये आइडिया धूम फिल्म को देखकर आया था. उन्होंने फिल्म से प्रभावित होकर चोरी की ये योजना बनाई. चोर फिल्म के तर्ज पर ही चोरी करना चाहते थे. इसके लिए वो स्टेट म्यूजियम के लिए निकले भी लेकिन दीवार नहीं फांद सके. दीवार काफी ऊंची थी. 


ये भी पढ़ें: Delhi: आज होंगे दिल्ली MCD वार्ड कमेटी के चुनाव, रातोरात बदला खेल, होगा ताकत का मुजाहिरा


 

धूम फिल्म से आया था चोरी का ऐसा ख्याल
असल में स्टेट म्यूजियम की ऊंचाई लगभग 25 फीट की है, जिसे चोर क्रॉस नहीं कर सके. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने चोर को दीवार पर चढ़ते हुए देख लिया था. इसके बाद पुलिस की मदद से चोर को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान पुलिस को चोर ने अपने चोरी के प्लान के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि चोरी का ख्याल उनके मन में धूम फिल्म को देखकर आया था. चोर ने आगे बताया कि वो इस म्यूजियम में अपने बेटे को लेकर कई बार आ चुके हैं. अपने इस योजना को अंजाम देने के लिए उन्होंने दीवार फांदने की भी कई बार प्रैक्टिस की थी.  

चोर म्यूजियम में कई घंटों तक छिपा रहा
चोर ने अपनी योजना को लेकर पुलिस को डिटेल में बताया कि रविवार को उसने म्यूजियम में जाने के लिए टिकट खरीदी थी. इस दौरान वो स्टेट म्यूजियम की सीढ़ियों के नीचे वाली खाली जगह में छिप गया था. कुछ समय के बाद म्यूजियम बंद हो गया था. उसने देखा कि मेन गेट पर ताला लग चुका है. फिर वो वहां मौजूद सिक्कों को चुराने के बाद दिवार फांदने लगा. दीवार के पास होमगार्ड और प्राइवेट गार्ड गश्त लगा रहे थे. बावजूद इसके वो दीवार क्रॉस करन लगा. लेकिन वो इसे पार करने में नाकाम रहा. पुलिस के मुताबिक म्यूजियम में मौजूद सीसीटीवी कैमरे और अलार्म नहीं काम करने की वजह से चोर इस घटना को आसानी से अंजाम देने लगे थे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement