Advertisement

Bhopal News: भोपाल में हिंदू लड़की से शादी करने के लिए पहुंचा मुस्लिम युवक, लोगों ने कोर्ट में ही कर दी लात-घूंसों से पिटाई

Bhopal News: भोपाल में हिंदू लड़की से शादी करने के लिए एक मुस्लिम युवक कोर्ट पहुंचा. कोर्ट रूम में लड़के की ही कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाया है. 

Latest News
Bhopal News: भोपाल में हिंदू लड़की से शादी करने के लिए पहुंचा मुस्लिम युवक, लोगों ने कोर्ट में ही कर दी लात-घूंसों से पिटाई

भोपाल में कोर्ट रूम में मुस्लिम युवक की पिटाई

Add DNA as a Preferred Source

भोपाल (Bhopal) में कोर्ट रूम के अंदर ही एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां हिंदू लड़की के साथ शादी करने के लिए पहुंचे एक मुस्लिम युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. कोर्ट परिसर में ही उस पर कुछ लोगों ने लात-जूते की बरसात कर दी. हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कहा कि जबरन लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश हो रही है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
भोपाल में कोर्ट परिसर में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि युवक शादी के लिए कोर्ट में मिलने के लिए आया था. यहां कुछ लोगों ने उसकी पकड़कर पिटाई कर दी. युवक को बेरहमी से लात-घूंसों से पीटने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय संगठनों का कहना है कि लव जिहाद का मामला है. दूसरी तरफ पीड़ित युवक का कहना है कि यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला है. दोनों बालिग हैं और उन्हें शादी का अधिकार है. 

यह भी पढ़ें: 27 साल बाद दिल्ली में होगा BJP का कमबैक? या फिर बनेगी AAP की सरकार, जानें कब शुरू होगी मतगणना  


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement