Advertisement

राम मंदिर के लिए राजस्थान से अयोध्या की पदयात्रा पर निकले दो युवक, हर कोई दे रहा आशीर्वाद

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए दो युवक राजस्थान के भीलवाड़ा से पैदल ही अयोध्या जा रहे हैं.

Latest News
राम मंदिर के लिए राजस्थान से अयोध्या की पदयात्रा पर निकले दो युवक, हर कोई दे रहा आशीर्वाद

Marching Toward Ayodhya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राम मंदिर के लिए भक्तों की श्रद्धा उमड़ रही है. कोई बाइक से आ रहा है तो कोई साइकिल चलाकर अयोध्या पहुंच रहा है. अब राजस्थान से दो युवक पैदल ही अयोध्या पहुंचने वाले हैं. 28 दिन से पैदल चल रहे इन दो युवकों की यह टीम उत्तर प्रदेश के बाराबंकी तक पहुंच गई है और तीन-चार दिन में ये अयोध्या पहुंच जाएंगे. ये दोनों युवक राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे. रास्ते में मिल रहे लोग इन युवकों की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं और आशीर्वाद दे रहे हैं.

भीषण ठंड की परवाह न करते हुए भगवान श्रीराम के प्रति इन दोनों युवाओं की आस्था देखते ही बनती है क्योंकि 965 किलोमीटर की पैदल यात्रा करना कोई आसान बात नहीं है. राजस्थान की भीलवाड़ा से निकले इन युवकों को लगभग 965 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी जिसमें से बड़ा हिस्सा ये तय कर चुके हैं. अब ये यूपी के बाराबंकी जिले तक पहुंच गए हैं जहां से अयोध्या बहुत दूर नहीं है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी और कांग्रेस के लिए क्यों जरूरी है न्याय यात्रा? समझें यहां

28 दिनों से जारी है पदयात्रा
ये दोनों युवक पैरों में केवल चप्पल पहनकर बीते 28 दिनों से यह पैदल यात्रा कर रहे हैं. अभी बाराबंकी से तकरीबन तीन से चार दिनों का वक्त उन्हें अयोध्या पहुंचने में लगेगा. उनकी यात्रा बदस्तूर जारी है. पैदल यात्रा कर रहे आशीष कुमार वैष्णव और राजू लाल ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम में शामिल होने के लिए उन्होंने पैदल यात्रा करने का प्रण लिया था इसीलिए बीते 28 दिनों से दोनों युवक अपने घर भीलवाड़ा राजस्थान से पैदल चल पड़े.

यह भी पढ़ें- महिला ने नौकरी से निकाले जाने का वीडियो बनाया, CEO की भी भर आई आंखें 

उनका कहना है कि भगवान उनके साथ हैं इसीलिए इतने दिनों की यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई. तीन से चार दिनों के भीतर वह अपने आराध्य देव भगवान श्रीराम की नगरी में पहुंच जाएंगे. भीलवाड़ा से अयोध्या की दूरी लगभग 965 किलोमीटर है लेकिन उनकी आस्था के आगे इस दूरी ने भी घुटने टेक दिए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement