Advertisement

MP में भिलोसा इंडस्ट्रीज करेगी 7500 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 3750 लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि धार स्थित 'पीएम मित्र पार्क' विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी से परिपूर्ण है, जो टेक्सटाइल उद्योग के लिए सबसे मुफीद केंद्रों में से एक बनकर उभर रहा है.

MP में भिलोसा इंडस्ट्रीज करेगी 7500 करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 3750 लोगों को मिलेगा रोजगार

भिलोसा इंडस्ट्रीज के एमडी संदीप जैन ने सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ मीटिंग की.

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है. भिलोसा इंडस्ट्रीज राज्य में कुल 7500 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है, जिससे करीब 3750 लोगों को रोजगार मिलेगा.

मुंबई के 'द सेंट रेजिस' होटल में आयोजित 'इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश' के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से देश की टेक्सटाइल कंपनी 'भिलोसा इंडस्ट्रीज' के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप जैन ने मुलाकात की. इस दौरान संदीप जैन ने पीएम मित्र पार्क (धार) को केंद्र में रखते हुए राज्य में चरणबद्ध रूप से ₹7,500 करोड़ के बड़े निवेश और करीब 3,750 लोगों को सीधे रोजगार का प्रस्ताव पेश किया.

धार के पीएम मित्र पार्क में स्थापित होगी मॉडर्न यूनिट 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ चर्चा में संदीप जैन ने बताया कि कंपनी पीएम मित्र पार्क, धार में टेक्सटाइल निर्माण के लिए 200 एकड़ और सहायक इकाइयों के लिए अतिरिक्त 100 एकड़ यानी कुल 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है, जिसका चयन अंतिम चरण में है. कंपनी शुरुआत में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, उसके बाद कुल निवेश 7500 करोड़ रुपये का किया जाएगा. इस परियोजना के तहत साल 2028 से उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

धार-इंदौर बेल्ट में बनेगा संपूर्ण पॉलिएस्टर इकोसिस्टम

इस परियोजना के जरिए धार-इंदौर क्षेत्र में पॉलिएस्टर यार्न, फाइबर, निटेड फैब्रिक तथा मैन-मेड फाइबर आधारित नॉन-गारमेंट फैब्रिक का एक इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. इसके अंतर्गत पॉलिएस्टर आधारित मुख्य उद्योगों के साथ-साथ कई सूक्ष्म एवं लघु सहायक इकाइयों को भी गति मिलेगी.

वैश्विक स्तर पर स्थापित है भिलोसा इंडस्ट्रीज की साख

उल्लेखनीय है कि भिलोसा इंडस्ट्रीज 13,232 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर के साथ भारतीय पॉलिएस्टर बाजार में लगभग 25% हिस्सेदारी रखने वाली शीर्ष निर्माता कंपनी है. कंपनी के उत्पाद घरेलू बाजार के साथ-साथ दक्षिण अमेरिका, तुर्की, नेपाल सहित कई वैश्विक बाजारों में निर्यात किए जाते हैं. मध्य प्रदेश में इस संयंत्र की स्थापना से राज्य के निर्यात राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

उद्योगों को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार स्थित 'पीएम मित्र पार्क' विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी से परिपूर्ण है, जो टेक्सटाइल उद्योग के लिए देश के सबसे मुफीद केंद्रों में से एक बनकर उभर रहा है. उन्होंने उद्योग समूह को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पॉलिएस्टर आधारित उद्योगों और उनके सहयोगी उपक्रमों के लिए अनुकूल नीतियां, पारदर्शी प्रक्रियाएं और केंद्रित प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Advertisement
Advertisement

Advertisement