Advertisement

Ratan Tata: रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, महाराष्ट्र सरकार ने पास किया प्रस्ताव

महाराष्ट्र कैबिनेट ने रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की है. इसको लेकर एकनाथ शिंदे की सरकार ने एक प्रस्ताव पारित किया है.

Latest News
Ratan Tata: रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग, महाराष्ट्र सरकार ने पास किया प्रस्ताव

Ratan Tata 

Add DNA as a Preferred Source

रतन टाटा अब इस दुनिया में रहे, उनके निधन की खबर सुनकर पूरे देश में गम का माहौल है. लोग अलग-अलग तरीकों से उनको याद कर रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र कैबिनेट की तरफ से उन्हें भारत रत्न देने की मांग की गई है. इसको लेकर एकनाथ शिंदे की सरकार ने एक प्रस्ताव पारित किया है.

केंद्र सरकार को भेजा जाएगा ये प्रस्ताव
महाराष्ट्र कैबिनेट की तरफ से एक मीटिंग का आयोजन किया गया था. इस मीटिंग में रतन टाटा के निधन दुख जताया गया. साथ ही उन्हें भारत रत्न देने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया गया. इसके बाद ये फैसला लिया गया कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे वाली सरकार की तरफ से ये प्रस्ताव केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा.

पिछले कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे रतन टाटा
आपको बताते चलें कि रतन टाटा का निधन कैंडी अस्पताल कल रात हो गया था. वो 86 साल के थे. उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी. उनका अंतिम संस्कार आज वर्ली के श्मशान घाट में किया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement