भारत
CM Bhagwant Mann का कहना है कि निवेश के जरिए पंजाब में लोगों को रोजगार मिलेगा और राज्य की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी.
डीएनए हिंदी: पंजाब में निवेश और उद्योग बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) राज्य में इन्वेस्टर समिट कराने वाले हैं. इसके लिए वे बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिल रहे हैं. इस बीच आज वे चेन्नई में हैं. सीएम मान का कहना है कि वे पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देते हुए इसे औद्योगिक हब बनाना चाहते हैं जिससे पंजाब में आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आम लोगों के लिए रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी. सीएम मान ने कहा है कि उद्योगों को सरकार की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चेन्नई में प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक गठजोड़ के लिए व्यापारिक प्रतिनिधि मंडलों और प्रमुख कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा, "हम चेन्नई आए हैं. हम पंजाब में 23-24 फरवरी को निवेश शिखर सम्मेलन कर रहे हैं. उसके लिए हम उद्योगपतियों से मिल रहे हैं. पंजाब एक उद्योग हब बनना चाहिए क्योंकि वहां रेल और हवाई संपर्क बहुत अच्छा है. हमारे यूथ को रोजगार मिलेगा तो वे ड्रग्स या बुरी संगति से बचेंगे."
China Border पर नहीं है कोई समुद्र, फिर भी Indian Navy कर रही सुरक्षा, समझिए गेम प्लान
हम चेन्नई आए हैं. हम पंजाब में 23-24 फरवरी को निवेश शिखर सम्मेलन कर रहे हैं. उसके लिए हम उद्योगपतियों से मिल रहे हैं। पंजाब एक उद्योग हब बनना चाहिए क्योंकि वहां रेल और हवाई संपर्क बहुत अच्छा है. हमारे यूथ को रोजगार मिलेगा तो वे ड्रग्स या बुरी संगति से बचेंगे: पंजाब CM भगवंत मान pic.twitter.com/u3mdaicMpe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2022
बता दें कि सीएम भगवंत मान 20 दिसंबर को हैदराबाद में इंडस्ट्रियलिस्ट के साथ मीटिंग करेंगे. मान के इस दो दिवसीय दौरे से पंजाब सरकार ने बड़े निवेश, टेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन और बड़ी कंपनियों से महारत हासिल करने संबंधी लाभ होने की संभावना जताई गई है. भगवंत मान पंजाब की छवि को बदलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
'भारतीय सेना का मनोबल तोड़ रही है कांग्रेस' संसद में हंगामे पर बोले पीयूष गोयल
गौरतलब है कि पंजाब में 23-24 फरवरी को होने वाले इन्वेस्टर समिट को लेकर भगवंत मान इंडस्ट्रियलिस्ट को न्योता भी देंगे. भगवंत मान ने राज्य को औद्योगिक हब के तौर पर उभारने के लिए सरकार द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही है. उन्होंने देश के बड़े औद्योगिक स्थानों के दौर से पंजाब के औद्योगिक विकास को तेज कर नौजवानों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलने की उम्मीद जताई है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.