Advertisement

Bhagwant Mann Marriage में शामिल होने पहुंचे राघव चड्डा, बताया क्या है केजरीवाल का प्लान

Bhagwant Mann की शादी में शामिल होने के लिए राघव चड्डा चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल भी शादी में शामिल होे के लिए आ रहे हैं.

Bhagwant Mann Marriage में शामिल होने पहुंचे राघव चड्डा, बताया क्या है केजरीवाल का प्लान

राघव चड्डा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शादी कर रहे हैं. उनके शादी में शामिल होने के लिए बेहद चुनिंदा लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और युवा नेता राघव चड्डा भगवंत मान की शादी में शिरकत करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं. चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास पर पहुंचने के बाद राघव चड्डा ने मीडिया से बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं. वो थोड़ी देर में चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे. राघव चड्डा ने कहा, "मैं अपनी मां के साथ  शादी में शामिल होने के लिए हूं. इस खास मौके पर मैं भगवंत मान साहब और उनके परिवार को तहे दिल से बधाई देता हूं."

किससे शादी कर रहे हैं भगवंत मान?

भगवंत मान आज डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं. यह उनकी दूसरी शादी है. डॉ गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरूक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ. गुरप्रीत के परिवार में तीन बहनें हैं. मार्च में वह सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं. 2013 में उन्होंने मौलाना मेडिकल कॉलेज, अंबाला में दाखिला लिया था. 2017 में यहां से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की. 2019 में वह भगवंत मान से मिली थीं.

यह भी पढ़ें- Bhagwant Mann की शादी में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे ये मेहमान, सामने आई गेस्ट लिस्ट

यह भी पढ़ेंBhagwant Mann Marriage: कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जिनकी पंजाब के सीएम भगवंत मान से हो रही है शादी

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement