Advertisement

UP: सपा नेता के घर लड़की की लाश मिलने से मचा हड़कंप, छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

Bhadohi Suicide Case: भदोही से सपा नेता और विधायक जाहिद बेग के घर से किशोरी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आइए जातने है कि क्या है पूरा मामला

Latest News
UP: सपा नेता के घर लड़की की लाश मिलने से मचा हड़कंप, छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

Bhadohi Suicide Case: यूपी के भदोही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक जाहिद बेग के घर से लड़की का शव बरामद हुआ है. विधायक जाहिद बेग के आवास पर श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस की टीम ने जब छापा मारा तो पुलिस को किशोरी का शव मिला. बताया जा रहा कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है. 

भदोही में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग का आवास शहर कोतवाली अंतर्गत मालिकाना मोहल्ले में बना हुआ है. पुलिस का मानना है कि लड़की मौत दुपट्टे से फांसी लगाने के कारण हुई है. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि 'सपा विधायक के घर पर 17 वर्षीय लड़की के यहां 6-7 साल से काम करती थी.'

उन्होंने आगे बताया कि 'लड़की का शव विधायक के घर की छत पर बने कमरे में फांसी से लटका शव बरामद हुआ है.'  परिजनों से की बातचीत से पता चला है की बीती रात 10 से 11 बजे के आसपास खाना खाकर सो गई थी और उसकी रात में ही मौत हो चुकी है. लड़की किस वजह से इतना बड़ा कदम उठाया अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है. 


ये भी पढ़ें: Trump-Harris Debate : अबॉर्शन पर जोरदार बहस, कमला हैरिस बोलीं-'महिलाओं को मत बताइए वे अपने शरीर के साथ क्या करें?


इस मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है वहीं प्रशासन की टीम के द्वारा किशोरी का मेडिकल और मामले में अन्य विधिक कार्रवाई भी की जा रही है. प्रशासन की टीम बाल श्रम को लेकर विभिन्न बिदुओं पर जांच में जुटी है.  बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष का कहना है कि प्रशासनिक टीम के द्वारा आगे जिस तरह के तथ्य पेश किए जाएंगे उसके अनुसार आगे मामले में कदम उठाए जाएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement