भारत
Best College in India List: शिक्षा मंत्रालय ने देश के सबसे अच्छे संस्थानों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नई दिल्ली के AIIMS को बेस्ट मेडिकल कॉलेज बताया गया है जबकि चेन्नई के सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज को बेस्ट डेंटल कॉलेज बताया गया है.
डीएनए हिंदी: शिक्षा मंत्रालय ने देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है. इस रैंकिग के अनुसार, IIT Madras देश का बेस्ट शिक्षण संस्थान है जबकि IISc बेंगलुरु देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी है. शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग के अनुसार, IIM Ahmedabad देश का बेस्ट बी-स्कूल है. आईआईएम- अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) के बाद आईआईएम बैंगलोर (IIM Banglore) और आईआईएम कोलकाता (IIM Kolkata) का नंबर आता है.
बात अगर कॉलेजों की करें तो शिक्षा मंत्रालय ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज और हिंदू कॉलेज को बेस्ट कॉलेज बताया है. इसके बाद कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज का नंबर आता है. शिक्षा मंत्रालय की रैंकिंग में नई दिल्ली के AIIMS के बेस्ट मेडिकल कॉलेज बताया गया है जबकि चेन्नई के सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज को बेस्ट डेंटल कॉलेज बताया गया है. देश के बेस्ट शिक्षण संस्थानों में आईआईटी मद्रास के बाद आईआईटी- दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे का नंबर आता है.
List of Best Universities in India
Overall List of Best Institute's
Top Engineering Institute's in India
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर