Advertisement

Bengaluru News: महिला ने पहने ऐसे कपड़े, सोशल मीडिया पर मिली Acid Attack की धमकी, फिर कंपनी ने कर दिया बड़ा खेल

Bengaluru News: बेंगलुरु की एक महिला ने जब अपनी पसंद की ड्रेस पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की, तो उन्हें एक व्यक्ति ने एसिड अटैक की धमकी दे डाली. इसके बाद कंपनी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निखित को तुरंत नौकरी से निकाल दिया.

Latest News
Bengaluru News: महिला ने पहने ऐसे कपड़े, सोशल मीडिया पर मिली Acid Attack की धमकी, फिर कंपनी ने कर दिया बड़ा खेल
Add DNA as a Preferred Source

Bengaluru  Acid Attack News: बेंगलुरु से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक महिला के कपड़े को लेकर एक व्यक्ति ने एसिड अटैक करने की धम्की दे डाली. आरोपी निखित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर महिला के कपड़ों को लेकर धमकी दी थी, जिसके बाद उसकी कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया है.जिसके बाद महिला के पति ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री, समेत पुलिस के बड़े अधिकारियों को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की.इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर महिलाओं के कपड़े पहनने को लेकर विवाद छेड़ दिया है.

मीडियाकर्मी की पत्नी को दी धमकी

दरअसल, पत्रकार शाहबाज अंसार की पत्नी  ख्याति श्री ने सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा ड्रेस में एक तस्वीर पोस्ट की थी.जिसके बाद निखित शेट्टी नाम का एक व्यक्ति  ने इस पोस्ट पर महिला को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए. जब ख्याति ने इस बात पर  कोई ध्यान नहीं दिया, तो निखित ने उन्हें एसिड अटैक की धमकी दे डाली. निखित ने लिखा, अगर तुमने ऐसे कपड़े दोबारा पहने तो मैं तुम्हारे चेहरे पर एसिड फेंक दूंगा. इस धमकी से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और ख्याति के पति शाहबाज अंसार ने इस गंभीर मसले पर कर्नाटक पुलिस और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करने की अपील की.

पति ने मुख्यमंत्री को किया ट्वीट 

शाहबाज ने इस पूरे मामले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और डीजीपी को टैग करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने कहा, यह व्यक्ति मेरी पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंकने की धमकी दे रहा है, क्योंकि उसने अपनी पसंद की ड्रेस पहनी थी. इस शख्स के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि वह ऐसा अपराध करने से पहले कई बार सोचे.

निखित की कंपनी ने लिया एक्शन

शाहबाज ने निखित की पहचान को उजागर करते हुए बताया कि इटियोस सर्विसेज (Etios Services) नाम की  एक कंपनी में काम करता है. उन्होंने कंपनी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे शख्स की मौजूदगी से कंपनी में महिलाओं के लिए भी काम करना सुरक्षित नहीं है. इटियोस सर्विसेज ने इस पूरे मामले पर तटकार्रवाई की. कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'हमारे लिए यह बेहद दुख की बात है कि हमारे कर्मचारी ने ऐसी अमानवीय हरकत की है। यह हमारे कंपनी के मूल्यों के खिलाफ है, और इस तरह का व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बताते चलें कि कंपनी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए निखित को तुरंत नौकरी से निकाल दिया और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही निखित शेट्टी को अगले 5 सालों तक किसी भी नौकरी से बैन कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : 'मुस्लिम पाक चले जाते तो नहीं होता Love Jihad'  Giriraj Singh ने कहा और मच गया हंगामा

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 
बहरहाल, कंपनी के इस कदम को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिली.शाहबाज अंसार ने भी कंपनी के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा, जिस व्यक्ति ने मेरी पत्नी पर एसिड अटैक की धमकी दी थी, उस पर तुरंत और सख्त कार्रवाई करने के लिए आप सभी का धन्यवाद. इस मामले ने सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा और कपड़े पहनने की आजादी  पर एक बार फिर से बहस छेड़ दी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement