भारत
RCB Victory Parade Stampede Video: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में आरसीबी के फैंस पहुंच गए थे. RCB टीम को देखने के लिए भगदड़ मच गई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्डेटियम में भगदड़ मच गई. इस हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि स्टेडियम में आरसीबी की टीम पहुंचते ही लोगों में अंदर घूसने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई. पुलिस ने काफी संभालने की कोशिश की लेकिन भीड़ कंट्रोल से बाहर हो गई.
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर के कुछ वीडियो सामने आए हैं. जिनमें बेकाबू भीड़ वाहनों पर चढ़ती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भगदड़ के दौरान लोग कैसे कारों पर चढ़ रहे हैं. कुछ लोग दीवार और पेड़ पर लटके हुए हैं.
#WATCH | A car was damaged after fans climbed over it outside the M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru
— ANI (@ANI) June 4, 2025
A large number of #RoyalChallengersBengaluru fans have turned up here to catch a glimpse of their champion team.
A special felicitation ceremony for all RCB players has been… pic.twitter.com/WuNrbo5Bzh
भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस भांजनी पड़ी लाठी
पीटीआई न्यूज एजेंसी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लाठीचार्ज कर रही है. लेकिन लोग बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं.
VIDEO | Karnataka police use mild force to manage the crowd gathered outside M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru.
Royal Challengers Bengaluru fans have arrived in large numbers as Karnataka State Cricket Association has organised a felicitation ceremony of Royal Challengers… pic.twitter.com/nAw5GtHG6O— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2025
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है. मैं बाद में अस्पताल पहुंच रहा हूं. मृतकों की अभी सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती. हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं. हमने सम्मान समारोह कार्यक्रम को 10 मिनट में ही खत्म कर दिया है. मेट्रो में लोगों की भारी भीड़ जुट गई है.
#WATCH | Bengaluru: #RoyalChallengersBengaluru fans climb over the M Chinnaswamy Stadium walls and fences.
— ANI (@ANI) June 4, 2025
A large number of #RoyalChallengersBengaluru fans have turned up to catch a glimpse of their champion team.
A special felicitation ceremony for all RCB players has been… pic.twitter.com/JoxHCd3RfM
बता दें कि RCB ने 18 साल बाद आईपीएल का खिताब जीता है. इस जीत की खुशी में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने आरसीबी के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजन रखा था. जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार मौजूद रहे. हालांकि, हादसे की वजह से यह कार्यक्रम ज्यादा लंबा नहीं चल सका और 10 मिनट में समाप्त कर दिया गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.