Advertisement

Prajwal Revanna: पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्र कैद की सजा, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला

Prajwal Revanna: पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद विशेष अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है. केस में वीडियो सबूत और पीड़िता का बयान अहम रहे.

Latest News
Prajwal Revanna: पूर्व JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्र कैद की सजा, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला

Prajwal Revanna

Add DNA as a Preferred Source

Prajwal Revanna: जनता दल सेक्युलर (JDS) के पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को कर्नाटक की विशेष अदालत ने रेप केस में दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है. यह फैसला एक 48 वर्षीय महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आया है, जो रेवन्ना के फार्महाउस पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी. अदालत ने इसे बेहद गंभीर अपराध मानते हुए सख्त सजा सुनाई. प्रज्वल रेवन्ना पर अदालत ने 5 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है.

वीडियो वायरल करने की धमकी

दरअसल, प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप था कि उन्होंने 2021 में हासन और बेंगलुरु स्थित अपने घर में महिला के साथ दो बार बलात्कार किया. इतना ही नहीं, उन्होंने इस पूरे घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. जिसके बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए थे.

पीड़िता का बयान सबसे मजबूत सबूत

आपको बता दें इस केस की जांच एसआईटी ने की थी, जिसने सितंबर 2024 में 1,632 पेज का चार्जशीट अदालत में दाखिल किया था. इसमें 113 गवाहों के बयान शामिल थे. विशेष सरकारी वकील अशोक नायक ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की और 180 से भी ज्यादा दस्तावेज अदालत में पेश किए थे. इस पूरे केस में पीड़िता का बयान सबसे मजबूत सबूत साबित हुआ.


यह भी पढ़ें: Bihar: वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के तेजस्वी यादव, अब चुनाव आयोग ने दी सफाई


जेडीएस ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था

गौरतलब है कि, यह मामला तब सामने आया था, जब अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले हासन में प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा एक अश्लील वीडियो पेन ड्राइव के जरिए सार्वजनिक हुआ था. इसके बाद 31 मई 2024 को उन्हें जर्मनी से लौटते समय बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया. पार्टी की छवि को देखते हुए जेडीएस ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement