Advertisement

Bengal Floods: सीएम ममता बनर्जी ने DVC से पानी छोड़ने पर लिखा PM को पत्र, सीनियर अधिकारियों का इस्तीफा

Bengal Floods DVC Water Release: बंगाल में दमोदम घाटी निगम के बांध से पानी छोड़ने के मुद्दे पर ममता बनर्जी और केंद्र सरकार के बीच तनातनी का दौर शुरू हो गया है. सीएम ने इस बाबत पीएम मोदी को दूसरी बार पत्र लिखा है. 

Latest News
Bengal Floods: सीएम ममता बनर्जी ने DVC से पानी छोड़ने पर लिखा PM को पत्र, सीनियर अधिकारियों का इस्तीफा

बंगाल में बाढ़ के मुद्दे पर CM ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Add DNA as a Preferred Source

बारिश में दमोदम घाटी निगम (DVC) के बांध से पानी छोड़ने की वजह से पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने इसे 'मैन मेड डिजास्टर' यानी कि इंसानों की बुलाई आपदा करार दिया है. केंद्र सरकार के साथ बंगाल सरकार की तनातनी पानी छोड़ने के विवाद को लेकर और बढ़ गई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पीएम मोदी को दूसरा पत्र लिखा है.

DVC के कई अधिकारियों ने दिया इस्तीफा 
भारी बारिश के बीच डीवीसी से पानी छोड़ा जा रहा है. इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दूसरा पत्र लिखा है. उन्होंने रविवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया था.  भारी बारिश के कारण मैथन और पंचेत जलाशयों से पानी छोड़ा गया है. इससे आसपास के कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं. मिदनापुर और हुगली बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. डीवीसी से जुड़े कई अधिकारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. बंगाल की राजनीति में अब इस बाढ़ की वजह से भारी बवाल मच गया है.


यह भी पढ़ें: 'हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे नायडू', तिरुपति लड्डू विवाद में जगन रेड्डी ने PM को चिट्ठी  


पश्चिम बंगाल बिजली विभाग के सचिव शांतनु बसु ने डीवीसी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. डीवीसी के अधिकारियों के अलावा समिति में पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हैं. सीएम ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा कि समिति से प्रदेश के प्रतिनिधियों को वापस बुलाया जा रहा है. केंद्र सरकार के पक्षपातपूर्ण रवैये के विरोध में हम अपने प्रतिनिधियों को वापस बुला रहे हैं. सिंचाई विभाग के राज्य प्रतिनिधि और चीफ इंजीनियर ने भी डीवीआरआरसी से इस्तीफा दे दिया है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement