भारत
UP BEd Results 2022 घोषित हो गए है. ऐसे में यदि आप भी नतीजे जानना चाहते हैं तो आपको इन नियमों का पालन करना होगा.
डीएनए हिंदी: 6 जुलाई को हुए यूपी बीएड 2022 परीक्षा (UP B.Ed Results 2022) के नतीजे घोषित हो गए हैं.ऐसे में आप यूपीबीईडी की आधिकारिक साइट upbed2022.in पर चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा का आयोजन पूरे राज्य में हुआ था. जानकारी के मुताबिक ये परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी और आज ही सभी के नतीजे घोषित हो गए हैं.
गौरतलब है कि 6 जुलाई को ही परीक्षा का आयोजन दो पालियों में हुआ था. इसके तहत प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी. वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की थी. इस वर्ष यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में 6 लाख 15 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे.
SBI Home Loan: Processing Fees में दी 100 फीसदी तक की छूट, लेकिन.
नतीजे घोषित होने के बाद टॉपर का भी नाम सामने आ चुका है. प्रवेश परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने पहला स्थान पाया है, उन्हें 359.66 अंक मिले हैं. वहीं, प्रयागराज की नीतू यादव 358 नंबर के साथ दूसरे और अभय कुमार गुप्ता 349.333 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
Russia-Ukraine के युद्ध में भारत के लिए 'मौका-मौका', जानिए सस्ते में कितना तेल खरीद लिया
वहीं यदि आप भी इस परीक्षा का रिजल्ट जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी हुए प्रक्रिया का पालन करना होग.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.