Advertisement

जिसके खिलाफ दर्ज कराने गई थी मुकदमा, उसी युवक के साथ थाने से फरार हो गई महिला, देखता रह गया पति

UP Crime News: महिला के घरवालों ने इस मामले में पुलिस में तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया.

जिसके खिलाफ दर्ज कराने गई थी मुकदमा, उसी युवक के साथ थाने से फरार हो गई महिला, देखता रह गया पति

प्रेमी के साथ बाइक पर फरार हुई महिला (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला उसी आरोपी के साथ फरार हो गई जिसके खिलाफ वह गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंची थी. हैरानी की बात तो यह है कि घटना के वक्त महिला के साथ उसका पति और परिवार वाले भी मौजूद थे. उन्होंने महिला को रोकने की बहुत कोशिश की. लेकिन महिला ने एक ना सुनी और थाने के गेट से युवक के साथ बाइक पर चली गई.

जानकारी के मुताबिक, मामला फरीदपुर थानाक्षेत्र का है. यहां की रहने वाली एक युवती की शादी 2 साल पहले बदायूं के दातागंज इलाके में हुई थी. आरोप है कि ससुराल के पास रहने वाले एक युवक ने महिला की धोखे से अश्लील फोटो खींच ली थी और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जब इस बात की जानकारी ससुराल वालों को लगी तो उन्होंने महिला को खरी-खोटी सुनाई. इससे नाराज होकर महिला अपने मायके चली गई और अपने माता-पिता को पूरी बात बताई.

ये भी पढ़ें- मणिपुर में सुधर नहीं रहे हालात, 50 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर 

पति और परिवार के साथ थाने पहुंची थी महिला
बेटी की बात सुनकर मायके वालों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत कराने का फैसला लिया. उन्होंने बेटी के ससुराल वालों को भी बुला लिया. अश्लील फोटो मामले में महिला अपने पति और सुसराल वालों व मायके के लोगों के साथ आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने फरीदपुर थाने पहुंच गई. महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर ही दी थी कि तभी आरोपी युवक वहां पहुंच गया. इससे पहले लोग और पुलिस कुछ समझ पाती महिला युवक की बाइक पर पीछे बैठकर फरार हो गई. 

चिल्लाता रह गया पति नहीं रुकी महिला
मौके पर मौजूद सब लोग देखते रह गए. पति और मायके वालों ने महिला को रोकने की खूब कोशिश की लेकिन उसने एक ना सुनी. यह नजारा देखकर थाने में मौजूद तमाम पुलिकर्मी भी हैरान हो गए. बताया जा रहा है कि महिला के परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए काफी दूर तक बाइक का पीछा भी किया लेकिन युवक फरार हो गया. मायके वालों ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement