Advertisement

Couples Conversion In Bareilly: बरेली में प्रेमी जोड़ों का कराया जाएगा धर्म परिवर्तन, मौलाना तौकीर रजा का ऐलान

Couples Conversion In Bareilly: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में धर्म परिवर्तन की खबर से हलचल तेज हो सकती है. बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां ने प्रेमी जोड़ों के धर्म परिवर्तन का ऐलान किया है. 

Latest News
Couples Conversion In Bareilly: बरेली में प्रेमी जोड़ों का कराया जाएगा धर्म परिवर्तन, मौलाना तौकीर रजा का ऐलान

सांकेतिक चित्र

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन (Conversion) का मुद्दा हमेशा चर्चा में रहता है. अब एक बार फिर प्रेमी जोड़ों के धर्म परिवर्तन की वजह से राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो सकती है. बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां ने ऐलान किया है कि 21 जुलाई को वह 5 प्रेमी जोड़ों का सामूहिक निकाह कराएंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पास कई लड़के-लड़कियों के आवेदन आए हैं और वह अपनी मर्जी से धर्म बदलना चाहते हैं.

21 जुलाई को होगा 5 प्रेमी जोड़ों का निकाह
आईएमसी प्रमुख का कहना है कि अब तक उन्हें बरेली और आसपास से कुल 23 आवेदन मिले हैं. इनमें से पहले चरण में 5 जोड़ों का धर्म परिवर्तन और सामूहिक निकाह होगा. उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के लिए हमने प्रशासन से अनुमति मांगी है. उन्होंने कहा, 'हमने तय किया था कि लालच में आकर धर्म बदलने वालों को इस्लाम अपनाने की इजाजत नहीं देंगे.'


यह भी पढ़ें: IAS पूजा खेडकर को लेकर नया विवाद, जांच में गाड़ी के चालान को लेकर आए नए तथ्य  


सामूहिक निकाह का होगा आयोग 
मौलाना का कहना है इनमें से कई लड़के-लड़कियां हैं, जो पढ़ाई और काम कर रहे हैं. इनके आपस में लिव इन रिलेशनशिप हैं. 8 लड़के और 15 लड़कियों के आवेदन आए हैं और इनके रिश्ते तय हैं. उन्होंने कहा, 'कानून में लिव इन की मान्यता नहीं है और न ही भारतीय संस्कृति में ही इसे मान्यता है. स्कूल परिसर में धर्म परिवर्तन किया जाएगा और 21 तारीख को इनमें से 5 जोड़ों का सामूहिक निकाह होगा. बाद में बाकी जोड़ों का भी निकाह कराने की व्यवस्था हम करेंगे.'


यह भी पढ़ें: Imran Khan की पार्टी PTI पर पाकिस्तान में बैन, शरीफ सरकार ने किया ऐलान 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement