Advertisement

Bardhaman-Durgapur Lok Sabha Chunav Result 2024: 1 लाख से भी ज्यादा वोट से कीर्ति आजाद ने दर्ज की जीत, दुर्गापुर सीट पर मारी बाजी

Bardhaman-Durgapur Lok Sabha Chunav Result 2024 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के वर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार एवं पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने बीजेपी के दिलीप घोष को 1 लाख से भी ज्यादा वोट से हरा दिया है.

Latest News
Bardhaman-Durgapur Lok Sabha Chunav Result 2024: 1 लाख से भी ज्यादा वोट से कीर्ति आजाद ने दर्ज की जीत, दुर्गापुर सीट पर मारी बाजी

कीर्ति आजाद.

Add DNA as a Preferred Source

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने क्रिकेट बाद चुनावी पिच पर कदम रखा है. हालांकि एक बार फिर कीर्ति ने चुनावी पिच पर झंडा गाड़ दिया है. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में कीर्ति आजाद ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ा था. वहीं कीर्ति आजाद ने 1 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतराल से जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने दिलीप घोष को 137981 वोट से हरा दिया है. कीर्ति ने 720667 वोट हासिल किए, जबकि दिलीप घोष को 582686 वोट ही मिले. 

4:15 pm: कीर्ति आजाद ने वर्धमान-दुर्गापुर सीट पर अपनी बढ़त को और विशाल कर लिया है. वह बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष से एक लाख 37 हजार 648 वोटों से आगे चल रहे हैं.

11:20 am: कीर्ति आजाद ने बनाई बड़ी बढ़त

वर्धमान-दुर्गापुर सीट पर कीर्ति आजाद शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं. टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति फिलहाल 22966 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी के दिलीप घोष हैं जबकि तीसरे नंबर पर सीपीएम के सुकृति धोषाल हैं.

वर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा सीट से कीर्ति आजाद.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement