Advertisement

Bahraich: हिंसा में मारे गए रामगोपाल की हाल ही में हुई थी शादी, विधवा पत्नी ने CM Yogi के सामने लगाई गुहार

Bahraich: रामगोपाल मिश्रा की मौत के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही आरोपी के एनकाउंटर की भी मांग की जा रही है. 

Latest News
Bahraich: हिंसा में मारे गए रामगोपाल की हाल ही में हुई थी शादी, विधवा पत्नी ने CM Yogi के सामने लगाई गुहार

राम गोपाल मिश्रा की विधवा पत्नी ने CM Yogi के सामने लगाई गुहार

Add DNA as a Preferred Source

Bahraich: बहराइच में दुर्गा मुर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस झड़प में एक शख्स की जान चली गई है. मृतक का नाम रामगोपाल मिश्रा है. दरअसल बहराइच में मौजूद महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन के लिए जूलुस निकाला जा रहा था. इस जुलूस में डीजे के गानों के साथ सभी यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गाया. हिंदू-मुस्लिम के बीच का ये विवाद आगे बढ़ता चला गया. इसी दौरान मुस्लिम पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी गई, जिसके बाद रामगोपाल मिश्रा गोली लगने से घायल हो गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. गोली चलाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही आरोपी के एनकाउंटर की भी मांग की जा रही है. 

पत्नी रोली मिश्रा ने सीएम से लगाई गुहार
मृतक की विधवा पत्नी रोली मिश्रा की तरफ से सरकार से मांग की गई है कि आरोपी का एनकाउंटर होना चाहिए, खून का बदला खून चाहिए. सरकार से उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आपको बताते चलें कि रात में डॉक्टरों की एक टीम की तरफ से रामगोपाल मिश्रा की बॉडी का पोस्टमार्टम किया गया. इस दौरान उसे वीडियो में रिकॉर्ड भी किया गया. पोस्टमार्टम के दौरान वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ भी मौजूद थे. इस घटना के बाद से गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं.


ये भी पढ़ें-700 से ज्यादा शूटर्स, दूर देशों तक फैला नेटवर्क, दाऊद इब्राहिम की राह पर लॉरेंस बिश्नोई


स्थानीय लोगों में आक्रोश 
इससे पहले रात में तीन डॉक्टर के पैनल ने रामगोपाल मिश्रा के शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई. इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद रहे. पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक के शव को परिवार वालों के हवाले सुपुर्द कर दिया गया. गांव के लोग की तरफ से पुलिस पर आरोप लगाया गया कि इतने बड़ा मामला पुलिस की लापरवाही की वजह से हुआ है. आपको बताते चलें कि मृतक की उम्र महज 22 साल की थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement