भारत
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़िये का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. एक-एक कर भंड़िया लोगों को निशाना बना रहा है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बार फिर भेड़िये के हमले की खबर सामने आ रही है. बीती रात आदमखोर भेड़ये ने एक 10 साल के संगम लाल को अपना निशाना बना लिया. बच्चे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वन विभाग की टीम लगातार भेड़ियों की तलाश में जुटी हुई है. लेकिन, कई प्रयासों के बाद भी ये भेड़िया अब तक हाथ नहीं आया है. आए दिन भेड़िया लोगों को अपना शिकार बना रहा है.
मासूम को फिर बनाया शिकार
जानकारी के मुताबिक रात में जब बच्चा अपनी बहन के साथ घर के बाहर पानी भरने गया, तभी भेड़िये ने उस पर हमला कर दिया. इसके बाद घरवालों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया. फिलहाल बच्चा खतरे के बाहर है और उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. हालांकि, वन विभाग ने अभी इस हमले की पुष्टि नहीं की है. बता दें ये भेड़िया अबतक 9 बच्चों समेत 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है. भेड़िये के हमले में अब तक 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
भेड़िये की तलाश कर रही वन विभाग की टीम
शहर से सटे गांव में आदमखोर भेड़िये का आतंक जारी है. मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि भेड़िये को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मैदान में उतरी हुई हैं. भेड़िये की लोकेशन मिल रही है, लेकिन वो पल-पल कई किलोमीटर तक अपनी लोकेशन बदल रहा है. वन विभाग की टीम ने अब इस भेड़िये का एनकांउटर करने का प्लान बनाया है.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.