Advertisement

MP: जानलेवा बनी बागेश्वर धाम की भक्ति, पति नहीं ले गया दरबार तो पत्नी ने कर ली खुदकुशी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बागेश्वर धाम की भक्ति एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई है.

MP: जानलेवा बनी बागेश्वर धाम की भक्ति, पति नहीं ले गया दरबार तो पत्नी ने कर ली खुदकुशी

प्रतीकात्मक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के जबलुर में बागेश्वर धाम के प्रति अंध श्रद्धा एक शख्स के परिवार पर भारी पड़ी है. कंचनपुर इलाके में रहने वाली पल्लवी चौधरी नाम की एक महिला ने महज इससलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके पति बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में नहीं ले गया. महिला ने अपने दो मासूम बच्चों तक की परवाह नहीं की.

कंचनपुर इलाके के अधरताल थाना क्षेत्र में संदीप चौधरी, अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहती थी. संदीप की मां बीमार रहती है, जिसका इलाज चलता है. आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है. पल्लवी, धीरेंद्र कृष्ण के प्रवचन सुनती थी और उनके सभी उपायों को अपनाती थी. 

इसे भी पढ़ें- करोड़पति बेटा, IAS पोता फिर खाने को तरसते थे दादा-दादी, जहर खाकर कर ली खुदकुशी

क्यों पल्लवी ने की खुदकुशी?

पाननगर में धीरेंद्र कृष्ण की भागवत कथा हो रही थी. संदीप अपनी मां का इलाज कराने चला गया. उसे देर हो रही थी. पल्लवी इस कदम से बेहद नाराज हुई और कथित तौर पर खुदकुशी कर ली.

इसे भी पढ़ें- 'अभी भी न मरे हो तो फांसी लगा लेना' बॉयफ्रेंड को जहर देने के बाद गर्लफ्रेंड ने फोन पर कही ऐसी बात

पति जब घर लौटा तो दरवाजा नहीं खुल रहा था. उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ दिया. पल्लवी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. केस की छानबीन जारी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement