Advertisement

'जो हाल बाबा सिद्दीकी का हुआ, वही तेरा होगा', जीशान को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांगी रंगदारी

Zeeshan Siddique Death Threat: जीशान बाबा सिद्दीकी को बीते दो दिन में 3 बार धमकी भरा ईमेल मिला है. जिसमें 10 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है.

Latest News
'जो हाल बाबा सिद्दीकी का हुआ, वही तेरा होगा', जीशान को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांगी रंगदारी

Zeeshan siddique

Add DNA as a Preferred Source

एनसीपी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique Death Threat) को जान से मारने की धमकी मिली है. जीशान को एक धमकी भरा ईमेल आया है. जिसमें लिखा है कि तुम्हारा हाल वही होगा, जो तेरे बाप बाबा सिद्दीकी का हुआ था. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

जीशान सिद्दीकी ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है. सोमवार रात करीब 9 बजे पुलिस की एक टीम जीशान सिद्दीकी के घर पहुंची और उनका बयान दर्ज किया. धमकी के बाद उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम मामले की जांच में जुट गई है.

2 दिन में तीन बार मिली धमकी
जीशान सिद्दीकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया, 'मुझे दो दिन में 3 धमकी भरे ईमेल आए हैं. ईमेल भेजने वाला ने डी कंपनी से होने का दावा किया है और कहा कि 10 करोड़ रुपये की फिरौती दे, वरना तुम्हारा हाल वही होगा, जो तेरे बाप बाबा सिद्दीकी का हुआ था. यह धमकी मेरे आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है.' 

डीसीपी निमित गोयल ने कहा, 'पूर्व विधायक जीशान बाबा सिद्दीकी को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. बांद्रा पुलिस स्टेशन FIR दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर के महीने में भी जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली थी. नोएडा के एक शख्स ने जीशान के ऑफिस में लैंडलाइन नंबर पर कॉल कर गोली मारने की धमकी दी थी. हालांकि, मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement