Advertisement

Baba Bageshwar: हिंदू एकता यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर हमला, बाबा के गाल पर फेंका मोबाइल, देखें Video

बाबा बागेश्वर की हिंदू एकता यात्रा के दौरान उन पर हमाल हो गया. दरअसल, भीड़ में से किसी ने उनपर फोन फेंक दिया. व्यक्ति का फोन जब्त कर लिया गया है.

Latest News
Baba Bageshwar: हिंदू एकता यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर हमला, बाबा के गाल पर फेंका मोबाइल, देखें Video
Add DNA as a Preferred Source

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा के दौरान उन पर हमला हो गया. यात्रा के दौरान किसी व्यक्ति ने बाबा पर मोबाइल फेंक दिया. फोन सीधा आके बाबा के गाल पर लगा.  इस पर बाबा ने कहा कि हमें किसी ने फोन फेंकर मारा है जो हमें मिल गया है. बाबा यात्रा में अपने भक्तों के साथ चल रहे थे जिस दौरान ये घटना घट गई. तभी अचानक फूलों के साथ किसी ने उन पर फोन फेंक दिया. 

बाबा पर हुआ हमला 
इस घटना के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, 'किसी ने हम पर मोबाइल फेंका है, हमें मिल गया है.' मोबाइल फेंके जाने की घटना के बावजूद, धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा जारी रखी. उन्होंने हमला होने के बाद माइक से अपने भक्तों और समर्थकों को संबोधित किया और यात्रा को शांतिपूर्ण बनाए रखने पर जोर दिया. धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा का आज छठा दिन है. उनकी इस यात्रा को बागेश्वर धाम से ओरछा तक बहुत प्यार मिला. ये हमला यूपी के झांसी में हुआ. 

bageshwardhamsarkar #Bageshwardham #bageshwardhamoffical #bageshwardhamsarkardarbar #Padyatra pic.twitter.com/794zBfGR51


ये भी पढ़ें-Uttarakhand: शादी के 10 साल बाद मुस्लिम युवती ने हिंदू पति पर बनाया धर्मांतरण का दबाव, इनकार करने पर बेटे का खतना करा हुई फरार


यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गई है. इस घटना के बाद बाबा का सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस तेजी से ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मोबाइल फेंकने वाला व्यक्ति कौन था और उसके इरादे क्या थे. मोबाइल के जरिए व्यक्ति को ढूंढा जा रहा है. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement