Advertisement

बीवी की हत्या के आरोप में 13 महीने की जेल काटी, जमानत पर बाहर आया तो प्रेमी संग मिली

Azamgarh News: एक व्यक्ति को अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भेजा गया. एक साल बाद वह जेल से बाहर आया तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिली.

बीवी की हत्या के आरोप में 13 महीने की जेल काटी, जमानत पर बाहर आया तो प्रेमी संग मिली

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक व्यक्ति के साथ अजीब ही घटना हो गई. अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में यह शख्स जेल गया. 13 महीने तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिली. जब वह जमानत पर आया तो उसकी बीवी जिंदा मिली. इतना ही नहीं, उसकी बीवी अपने एक प्रेमी के साथ रह रही थी. अब सच्चाई सामने आने के बाद न सिर्फ वह आदमी परेशान है बल्कि पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं.

बताया गया है कि साल 2019 में रुचि और दीपू की शादी हुई थी. आजमगढ़ में रहने वाले दीपू और रुचि के बीच तीसरे की एंट्री से मामला बिगड़ने लगा. एक दिन अचानक रुचि अपने ससुराल से गायब हो गई. दीपी ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई. रुचि की मां माया देवी ने भी थाने की शिकायत दी कि दीपू, रुचि के ससुर राजेंद्र और जेठानी विनीता ने दहेज की मांग को लेकर रुचि की हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया.

यह भी पढ़ें- ट्रेन के टॉयलेट में खत्म हुआ पानी, पैसेंजर ने किया मजेदार ट्वीट, रेलवे ने कही ये बात

जेल से बाहर आते ही शुरू कर दी पत्नी की तलाश
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और दीपू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. इस दौरान दीपू के घरवालों को हकीकत के बारे में पता ही नहीं चला. 13 महीने बाद दीपू को जमानत मिली. जेल से बाहर आते ही उसने अपनी पत्नी की तलाश शुरू कर दी. उसकी तलाश इटावा में खत्म हुई. दीपू को पता चला कि उसकी पत्नी रुचि इटावा में अपने एक प्रेमी के साथ रह रही है.

यह भी पढ़ें- खाने को कुछ नहीं था तो गर्लफ्रेंड को ही काटकर खा गया शख्स, बोला- जोर की भूख लगी थी

दीपू ने इसके बारे में पुलिस को सबूत दिए. सबूतों के आधार पर पुलिस ने रुचि को खोज निकाला और उसका बयान दर्ज किया. अब आजमगढ़ पुलिस ने बताया है कि इस मामले में सच्चाई छिपाने का मामला दर्ज किया गया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement