भारत
सर्कल ऑफिसर (सिटी) शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की जा रही है. इस तरह के कुछ अन्य रैकेट भी संचालिन होने की आशंका है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 11 लड़कियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गंदा खेल पिछले एक साल से गेस्ट हाउस में चल रहा था. हैरानी की बात यह है कि ये गेस्ट हाउस पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर स्थित था, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी.
मामला फतेहगंज पुलिस चौकी इलाके का है. पुलिस को सूचना मिली कि फतेहगंज मोहल्ले के रानी सती गेस्ट हाउस में जिस्मफिरोशी का धंधा चलाया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की. गेस्ट हाउस में 11 महिलाएं और 3 पुरुष मौजूद थे. पुलिस को देखकर महिलाएं भागने लगीं. लेकिन गेस्ट हाउस के बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया.
पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने लेकर आ गई. जहां पूछताछ में पता चला है कि गेस्ट हाउस में यह रैकेट गणेश अग्रवाल और उसके दो सहयोगी चला रहे थे. पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार कर लिया. गणेश महिलाओं को बिहार और गोरखपुर से लाया था. जिनसे वो गंदा काम कराता था.
इस रैकेट का भंडाफोड़ न हो इसके लिए लड़कियों को गेस्ट हाउस से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था. उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था गेस्ट हाउस के अंदर मुहैया कराई जाती थी. हैरानी की बात यह काम फतेहगंज चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर हो रहा था. लेकिन पुलिस को इस गैरकानूनी गतिविध के बारे में भनक तक नहीं लगी.
यह भी पढ़ें- US: H-1B वीजा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, आवेदन की फीस में भी बदलाव
सर्कल ऑफिसर (सिटी) शैलेंद्र सिंह ने कहा कि अयोध्या में महिलाओं की सुरक्षा-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर की जा रही है. इस तरह के कुछ अन्य रैकेट भी संचालिन होने की आशंका है. जांच की जा रही है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है कि इस रैकेट में और कौन लोग शामिल थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.