Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना,

Awadh Ojha: AAP में शामिल हुए अवध ओझा, UPSC की कोचिंग के बाद सियासत के मैदान में आजमाएंगे किस्मत

UPSC छात्रों को कोचिंग देने के लिए मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी जॉइन की है. अब वह राजनीति में कदम रखने की योजना बना रहे हैं.

Latest News
Awadh Ojha: AAP में शामिल हुए अवध ओझा, UPSC की कोचिंग के बाद सियासत के मैदान में आजमाएंगे किस्मत

Awadh Ojha

Add DNA as a Preferred Source

Awadh Ojha: भारत के प्रमुख शैक्षिक व्यक्तित्व, अवध ओझा (Awadh Ojha) ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली है. बताते चलें कि पिछले कई सालों से बच्चों को UPSC की कठिन परीक्षा की तैयारी कराने के बाद, अब वह अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. अगले साल दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होना कई मायनों में अहम माना जा रहा है. 

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में ओझा ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे राजनीति में शामिल करके शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अवसर दिया.' उन्होंने आगे कहा कि, 'शिक्षा वह माध्यम है जो परिवार, समाज और राष्ट्र की आत्मा है. आज, अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत करते हुए, मैं आप सभी से यह साझा करना चाहता हूं कि यदि मुझे राजनीति और शिक्षा में से किसी एक को चुनना होता, तो मैं निश्चित रूप से शिक्षा को चुनता. लेकिन राजनीति में शामिल होकर, शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य होगा. 

बाबा साहब का सपना करेंगे पूरा
पार्टी में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि, 'आज देश के जाने-माने शिक्षाक श्री अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है. उनका हम स्वागत करते हैं. उन्होंने आगे लिखा कि 'बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे.' 


यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: नोएडा कूच कर रहे किसान, Delhi-Noida बॉर्डर पर लगा लंबा जाम


दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे
बहरहाल, अपने बेबाक बयान से अक्सर सुर्खियों में बने रहने वाले अवध ओझा का राजनीतिक सफर कैसा रहेगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा. फिलहाल, राजनीतिक गलियारों में अब इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या अवध ओझा अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement