भारत
Crime News: केरल में एक युवक ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि महिला उसे अपने 2.5 साल के बच्चे को kiss करने से पहले दांत साफ करने के लिए कहती थी.
डीएनए हिंदी: दक्षिण भारत के राज्य केरल से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है. यहां के पलक्कड़ जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी की सिर्फ इसलिए जान से मार डाला क्योंकि उसकी पत्नी उनके 2.5 साल के बच्चे को बिना ब्रश किए Kiss करने से मना करती थी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब दीपिका ने अपने पति अविनाश को दोनों के ढाई साल के बच्चे को बिना ब्रश चूम लिया. पुलिस ने बताया कि जैसे ही सुबह-सुबह दीपिका ने अविनाश को बच्चे को चूमने से मना किया, दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इसी दौरान अविनाश ने चाकू उठाया और दीपिका पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए. दीपिका की चीखें सुनने के बाद पड़ोसी उसे बचाने के लिए पहुंचे दौड़े. उन्होंने लहूलुहान दीपिका को अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी अविनाश को कस्टडी में ले लिया गया है. वह बेंगलुरु में काम करता था औऱ दो महीने पहले पलक्कड़ लौटा है.
पढ़ें- 83 साल की महिला ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
पढ़ें- टब में पेशाब करने पर कुल्हाड़ी से काट डाला बेटा, मां ने सुनाई दर्दनाक कहानी
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.