Advertisement

Avalanche in Machhil: बर्फीले तूफान में फंसकर सेना के 3 जवान शहीद, माछिल सेक्टर में हुआ बड़ा हादसा

माछिल सेक्टर में हुए इस हादसे में सुरक्षाबलों के 3 जवानों ने अपनी जान गंवा दी है.

Avalanche in Machhil: बर्फीले तूफान में फंसकर सेना के 3 जवान शहीद, माछिल सेक्टर में हुआ बड़ा हादसा

हिमालयी क्षेत्रों में मंडराता रहता है भूस्खलन का स्तर. (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जम्मू और कश्मीर के माछिल सेक्टर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. माछिल में सेना के 3 जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं. वे ड्यूटी पर तैनात थे तभी तूफान में फंसकर उनकी मौत हो गई.

तीनों जवानों की लाशें बरामद की जा चुकी हैं. कुपवाड़ा पुलिस ने यह जानकारी दी है. जवानों के लाशों को अब उनके घर भेजा जाएगा और पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

'जख्म, आंसू, और कराह...' श्रद्धा के चैट बयां कर रहे आफताब की हैवानियत, सामने आ रही कातिल की कारस्तानी!

इन इलाकों में हथेली पर जान रखते हैं जवान

हिमालयी इलाकों में हिमस्खलन और बर्फीले तूफानों का हमेशा डर बना रहता है. सर्दियों की शुरुआत के बाद से धीरे-धीरे हालात और बिगड़ने लगते हैं. बर्फीले तूफान जवानों को बचने का मौका नहीं देते हैं. यह बेहद घातक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है.

श्रद्धा मर्डर केस: हथियार, मोबाइल और CCTV फुटेज नदारद, खून के धब्बे भी गायब, कैसे आफताब को कड़ी सजा दिला पाएगी पुलिस?

हाल ही में हुआ था बड़ा हादसा

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रोपदी डांडा शिखर पर अक्टूबर महीने में भी एक ऐसा ही खतरनाक हिमस्खलन हुआ था. इसमें 20 से ज्यादा पर्वतारोही मारे गए थे. सभी की लाशें बरामद कर ली गई थीं. सर्दी के मौसम में ये इलाके बेहद खतरनाक हो जाते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement