भारत
Atul Subhash Suicide Case: अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में तीन आरोपियों की बेल याचिका पर 4 जनवरी को सुनवाई होगी. इस मामले में एक और आरोपी निकिता के चाचा सुशील सिंहानिया भी हैं.
अतुल सुभाष सुसाइड केस (Atul Subhash Suicide Case) में पत्नी निकिता सिंहानिया, अतुल की सास निषा सिंहानिया और निकिता का भाई अनुराग जेल में हैं. तीनों की जमानत याचिका पर 4 जनवरी को बेंगलुरु कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. इस मामले में एक और आरोपी निकिता के चाचा सुशील सिंहानिया भी हैं, जो फिलहाल बेल पर हैं. सुशील सिंहानिया का कहना है कि वह बुजुर्ग हैं और इस केस की वजह से उन्हें काफी परेशान होना पड़ रहा है. उन्होंने धमकी दी है कि अगर ऐसे ही उन्हें लोग परेशान करते रहें, तो वह भी सुसाइड कर लेंगे.
सुशील सिंहानिया ने बंद कर दिया अपना फोन
अतुल सुभाष ने अपने सुसाइड नोट में निकिता के चाचा पर भी मानसिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. उन्होंने कहा, 'मुझे परेशान करनेवालों को मेरी उम्र देखनी चाहिए. मैं बजुर्ग हूं और बीपी का मरीज हूं. रोज मीडिया से लेकर अनजान लोगों तक के फोन आ रहे हैं. मुझे इसी तरह से परेशान किया जाता रहा, तो मैं भी एक दिन अतुल की तरह आत्महत्या कर लूंगा.' इतना ही नहीं उन्होंने लोगों और मीडिया के फोन से परेशान होकर अपना मोबाइल बंद कर लिया है.
यह भी पढ़ें: इस देश में बिक रहा है कोबरा का मांस, स्नैक्स में पी रहे हैं सांप का खून, Video देख हैरान हुए लोग
निकिता के बेटे के बारे में नहीं है कोई जानकारी
अतुल सुभाष और निकिता का बेटा व्योम कहां है, इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है. निकिता ने पुलिस को बताया कि बेटा उनके चाचा के पास है. अब सुशील सिंहानिया का कहना है कि बच्चा उनके पास नहीं है और उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है. सुशील सिंहानिया के बेटे ने कहा कि हमें नहीं पता बच्चा कहां है और कोर्ट उसे अगर दादा-दादी के पास भेजना चाहे, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है.
यह भी पढ़ें: नम आंखों से AIIMS ने दी अपने आंखों के चमत्कारी डॉक्टर को विदाई, मरीज और स्टाफ भी हुए भावुक, देखें Video
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.