Advertisement

Atishi Delhi CM: दिल्ली को मिलेगा नया सीएम, आज शाम होगा शपथग्रहण

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी आज शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगी. शपथग्रहण समारोह राज निवास में होगा.

Latest News
Atishi Delhi CM: दिल्ली को मिलेगा नया सीएम, आज शाम होगा शपथग्रहण
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है. इसी का साथ आज दिल्ली को नया सीएम मिलने वाला है.  राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी  को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है. दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का शपथ ग्रहण शनिवार शाम साढे चार बजे राज निवास में होगा. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना उन्हें ​​​​शपथ दिलाएंगे. आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेने वाले हैं. 

5 कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ 
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है. आज शाम साढे चार बजे वो राज निवास में सीम पद की शपथ लेने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति ने जिन पांच मंत्री पदों के शपथ ग्रहण को मंजूरी दी है, उनके लिए गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल रहेंगे. 


ये भी पढ़ें-अमेरिका दौरे पर निकले PM Modi, क्वाड की बैठक में लेंगे हिस्सा, राष्ट्रपति बाइडेन से होगी मुलाकात    


केजरीवाल ने दिया इस्तीफा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 13 सितंबर को आबकारी नीति मामले में पांच महीने से अधिक समय तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद बाहर आए. अचानक उन्होंने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद इस्तीफा देने का फैसला लिया. उनका कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता से ईमानदारी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही वो मुख्यमंत्री पद पर वापस लौटेंगे.  इसके बाद केजरीवाल ने इस्तीफा दे दिया है और आज आतिशी सीएम पद के लिए शपथ लेने वाली हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement