Advertisement

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #AtiqueAhmed, देखें माफिया की मौत का वायरल वीडियो

Atiq Ahmed Encounter: अतीक अहमद का एनकाउंटर कर दिया गया है. उसकी मौत से पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #AtiqueAhmed, देखें माफिया की मौत का वायरल वीडियो

atiq-ahmed shot dead in prayagraj with brother-ashraf-near-prayagraj-medical-college watch video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शनिवार रात अतीक अहमद और अशरफ अहमद की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि दोनों को ही 10 से अधिक गोली लगी है. इस मामले में पुलिस ने अभी तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया  है. अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाया गया था. आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही अतीक अहमद के बेटे असद की एक एनकाउंटर में मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: माफिया अतीक अहमद की भाई समेत हत्या, पुलिस हिरासत में गोलियों से भूना, तीन आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद ट्वीटर पर तेजी से #AtiqueAhmed ट्रेंड कर रहा है और उसकी मौत से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है, जब पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और अशरफ अहमद को ले जाया जा रहा था. तभी कुछ बदमाशों ने आकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. पहली गोली अतीक अहमद के सिर में लगी और गोली लगते है वह गिर गया. इसके बाद दोनों पर लगातार फायरिंग होती रही. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना के बाद योगी आदित्यनाथ को फिर से निशाना सधा है. उन्होंने कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा मौहाल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement