Advertisement

Assam Viral Video: असम में 11वीं कक्षा के 7 छात्र सस्पेंड, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Assam Viral Video: सिलचर के एक कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आपस में गले लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसे लेकर कॉलेज मैनेजमेंट की आलोचना हो रही है.

Assam Viral Video: असम में 11वीं कक्षा के 7 छात्र सस्पेंड, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: असम (Assam) के एक कॉलेज ने 11वीं कक्षा के सात छात्रों को सस्पेंड कर दिया है. इन छात्रों के ऊपर कार्रवाई करते हुए कॉलेज मैनेजमेंट ने उन पर कक्षा में अनुचित काम में शामिल होने का आरोप लगाया है. यह कार्रवाई कॉलेज के अंदर बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है.

लड़कियों को गले लगा रहे थे वीडियो में
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक कॉलेज के लड़के-लड़कियों का समूह कक्षा के अंदर एक-दूसरे को गले लगा रहा है और आपस में मजाक उड़ा रहे हैं. यह वीडियो एक निजी संस्थान रामानुज गुप्ता कॉलेज का बताया गया है और वीडियो में दिख रहा छात्र-छात्राओं का समूह कॉलेज की ही 11वीं कक्षा का बताया गया है. बताया जा रहा है कि इसी कक्षा के एक अन्य छात्र ने वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

ये भी पढ़ेंः क्या आम आदमी की तरह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी ले सकते हैं छुट्टी? यहां जानें

वीडियो को देखकर नेटिजन्स कर रहे कॉलेज की आलोचना
यह वीडियो वायरल होने के बाद खूब देखा जा रहा है. नेटिजन्स वीडियो में की गई हरकत को गलत बता रहे हैं. उन्होंने छात्रों के व्यवहार की आलोचना की है. कुछ लोग इस घटना के लिए कॉलेज प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.

बुधवार को किया गया सात स्टूडेंट्स को सस्पेंड
कॉलेज प्रबंधन ने वायरल वीडियो देखने के बाद बुधवार को इसकी जांच पड़ताल की. इसके बाद सात स्टूडेंट्ल को तुरंत सस्पेंड करते हुए कॉलेज में आने से रोक दिया गया. इन सात में से चार लड़कियां और तीन लड़के थे. कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को नोटिस जारी कर कहा है कि वे स्पष्ट रूप से अश्लील कृत्यों में शामिल थे. इस प्रकार की गतिविधियां संस्था के अनुशासन के घोर उल्लंघन के समान हैं. इसलिए गलती करने वाले छात्रों को अनिश्चित काल के लिए कक्षाओं में भाग लेने से निलंबित कर दिया गया है.

ये भी पढ़ेंः मैं शपथ लेता हूं... संवैधानिक पद के लिए क्यों जरूरी है शपथ? क्या है इसका महत्व और प्रक्रिया

15 दिन पहले भी आए थे कॉलेज में
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेज के प्राचार्य पूर्णदीप चंदा नेबताया कि छात्रों ने टिफिन घंटे में यह घटिया हरकत की. उस समय कोई शिक्षक मौजूद नहीं था. कॉलेज परिसर में CCTV कैमरे लगे हैं और मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित हैं. आरोपी छात्र 11वीं कक्षा के नए बैच से हैं और उन्हें कॉलेज में शामिल हुए महज 15 दिन ही हुए हैं. कॉलेज प्रबंधन ने सातों छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी नोटिस देकर बुलाए गए हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement