भारत
यह हमला उस समय हुआ जब असम राइफल्स के जवान 407 टाटा गाड़ी इंफाल से बिश्नुपुर की ओर जा रहा था. अज्ञात बंदकधारियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
मणिपुर की राजधानी इंफाल में असम राइफल्स के काफिले पर हमला हुआ है. अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है. इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 2 से ज्यादा जवानों घायल होने की खबर है. घायलों को इलाज के लिए इंफाल के आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही भारी तादाद में सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं.
यह हमला उस समय हुआ जब असम राइफल्स जवान टाटा 407 गाड़ी में इंफाल से बिश्नुपुर की ओर जा रहा था. अज्ञात बंदकधारियों ने घात लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवान इससे पहले खुद को संभाल पाते, कई जावनों के गोली लग गई.
सेना का सर्च ऑपरेशन शुरू
अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. फिलहाल हमलवरों की कोई पहचान नहीं हो सकी है और न ही उनका कोई सुराग मिला है.
Two Assam Rifles personnel, including one JCO and one jawan, were killed in an attack by terrorists in the Bishnupur district of Manipur. Two jawans are injured. The terrorists escaped in a white van after attacking the vehicle in which the troops were travelling on a busy road.… https://t.co/UOgaDOEGGo
— ANI (@ANI) September 19, 2025
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विष्णुपुर जिले में आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए. जिनमें एक जेसीओ भी शामिल हैं. दो जवान घायल हुए हैं. आतंकियों ने व्यस्त सड़क पर सैनिकों के वाहन पर हमला किया और फिर एक सफेद वैन में भाग गए.
यह भी पढ़ें- 20 लाख का फंड, अलग से ऑफिस... जानिए DUSU अध्यक्ष को क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं?
उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में संयम दिखाया. हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.