Advertisement

पत्नी की मौत नहीं सह पाया IPS अफसर, Assam के Home Secretary ने कुछ ही मिनट बाद गोली मारकर की सुसाइड

Shiladitya Chetia suicide case: असम के Home Secretary शिलादित्य चेतिया की आत्महत्या के मामले पर राज्य पुलिस ने शोक व्यक्त किया है. चेतिया 2009 के IPS अधिकारी थे. उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली है. जानिए पूरा मामला

Latest News
पत्नी की मौत नहीं सह पाया IPS अफसर,  Assam के Home Secretary ने कुछ ही मिनट बाद गोली मारकर की सुसाइड
Add DNA as a Preferred Source

Shiladitya Chetia suicide case: असम से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के  Home Secretary ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार गृह सचिव शिलादित्य चेतिया पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे. शिलादित्य चेतिया की पत्नी कैंसर जैसे जानलेवा रोग से जूझ रही थी. उनका इलाज गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था. 

कई महीनों से चल रहा था पत्नी का इलाज
मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया. इस घटना से चेतिया को गहरा दुख पहुंचा. जिसे वो सह न सके और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मामले की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है. बताया ये भी जा रहा है कि चेतिया की पत्नी कई महीनों से अस्पताल में भर्ती थी जहां उनका इलाज चल रहा था. 


यह भी पढ़ें- Weather Updates: भयानक हुई गर्मी, अब रात को भी Heatwave;  यूपी में रेड अलर्ट, Delhi में 5 और Noida में 7 लोगों की मौत 


सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली
पुलिस के मुताबिक Home Secretary ने अस्पताल के अंदर आईसीयू (ICU) में सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. सामाचार एजेंसी PTI के मुताबिक गृह सचिव शिलादित्य चेतिया की पत्नी ब्रेन ट्यूमर से पीड़त थी, और कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था. जानकारी ये भी पता चला है कि शिलादित्य चेतिया पिछले कुछ महीनों से छुट्टी पर थे. 


यह भी पढ़ें-  Bomb Threat: Indigo Flight में बम? 41 एयरपोर्ट समेत BMC और 50 अस्पतालों को भी धमकी, जानें अब तक क्या पता चला है


कौन है गृह सचिव शिलादित्य चेतिया
गृह सचिव शिलादित्य चेतिया 2009 बैच के IPS अधिकारी थे.  राज्य के गृह सचिव के रूप में तैनाती से पहले वह तिनसुकिया और सोनितपुर जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट के रूप में कार्य कर चुके थे.  Home Secretary चेतिया की मौत पर राज्य पुलिस ने गहरा दुख बताया है. 
 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement