Advertisement

Assam Elephant Attack: गोलपाड़ा में सड़क पर उतरे हाथी, कार-ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे समेत 3 मरे

जंगली हाथियों के झुंड ने पहले ऑटो को टक्कर मारी थी. इसके बाद कार पर हमला किया था, जिसमें बैठे बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है.

Assam Elephant Attack: गोलपाड़ा में सड़क पर उतरे हाथी, कार-ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे समेत 3 मरे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाथी को सबसे शांत जानवरों में से एक माना जाता है, लेकिन कभी-कभी ये शांत हाथी जब गुस्से में आते हैं तो सबकुछ तहस-नहस कर डालते हैं. असम के (Assam Elephant Attack) गोलपाड़ा जिले में जंगली हाथियों के झुंड ने कुछ ऐसा ही किया है. उन्होंने एक कार और ऑटो पर बुरी तरह से हमला कर दिया. इसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. इस दौरान दो अन्य घायल भी हो गए है. यह मामला असम के ही लखीपुर का है.

हाथियों के इस तांडव को लेकर असम के लखीपुर के वन रेंज अधिकारी ध्रुबा दत्ता ने इस घटना को लेकर बताया है कि गुरुवार को हाथियों ने दो वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिए थे. यह  घटना गोलपाड़ा जिले के लखीपुर वन परिक्षेत्र के लखीपुर-अगिया मार्ग पर हुई है. ध्रुबा दत्ता ने कहा कि हाथियों के झुंड ने दो वाहनों पर हमला किया, जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि दो अन्य भी घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

ये हैं साल 2022 के सबसे बेहतरीन मिडरेंज स्मार्टफोन, यूजर्स के बीच रहे पॉपुलर

बता दें कि पहले हाथियों ने ऑटो को निशाना बनाया था जिसमें कुछ लोग भी सवार थे. हाथियों के हमले से डरकर ऑटो से सवारियां इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ीं. ऐसे में वहां कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह सब देख वहां से उस समय गुजर रहे आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े.

Gurugram में चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को युवकों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वर्दी फाड़ी

बता दें कि हाथी केवल हमला करके नहीं रुके. इसके बाद उन्होंने वहां से गुजर रही मारुति स्विफ्ट को अपना निशाना बनाया और उसे तेज टक्कर मारी. जिससे कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. इस हमले में एक बच्ची समेत तीन लोगों की की मौत हुई है. इस पूरे हादसे में जो लोग भी घायल हुए हैं, उनका इलाज जारी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement