भारत
हिमंत बिस्वा सरमा ने रिपुन बोरा के कथित तौर पर दिए गए बयान को हथियार बनाकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि रिपुन बोरा ने खुद मान लिया कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी पाक पेरोल पर थीं.
इस वक्त असम की राजनीति में बड़ी उथल-पुथल मची हुई है. सूबे के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जोरहाट के सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी के बारे में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिपुन बोरा द्वारा दिए गए एक बयान का हवाला देते हुए उन पर कई आरोप लगाए हैं. अगर सीएम बिस्वा सरमा की माने तो रिपुन बोरा ने कई ऐसे कबूलनामें किए है जिन्हें सुनकर आप चौंक जाएंगे. सरमा ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि 'कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने एक चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की— उन्होंने माना गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार के पेरोल पर थीं.'
बिस्वा सरमा का कांग्रेस पर हमला
उनके इस बयान के बाद असम की राजनीति गर्माई हुई है. इनता ही नहीं उन्होंने इस बयान में आगे लिखा कि 'यदि यह सच है, तो यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर और चिंताजनक सवाल खड़े करता है. किसी ऐसे व्यक्ति की निरंतर उपस्थिति, जो एक शत्रु राष्ट्र से जुड़ा हो— वह भी संसद सदस्य के सबसे करीबी पारिवारिक घेरे में— यह भारत की संस्थाओं की अखंडता के लिए एक गंभीर और अस्वीकार्य खतरा है. हम इस चौंकाने वाली जानकारी से पहले अवगत नहीं थे. अब जब यह खुलासा सामने आया है, तो हम इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहे हैं. भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. हम रिपुन बोरा का बयान दर्ज करेंगे और इस मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे.'
ये भी पढें-Covid 19 Cases: देशभर में कोरोना के 1000 से ज्यादा एक्टिव केस, डॉक्टर से जानिए कैसे रहें सुरक्षित
2026 विधानसभा चुनाव का डर
ये भी बता दें कि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने 25 मई को गौरव और उनकी पत्नी पर लगे सभी आरोपो को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था. कांग्रेस ने कहा है कि सरमा 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे थे, इसीलिए ये बयान वहीं से उपजे हैं. उधर जिस रिपुन बोरा के बयान को हथियार बनाकर सरमा कांग्रेस पर निशाना साध रहे है उन्होंने मीडिया से कहा है कि 'मुख्यमंत्री इस बात को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं कि यदि कांग्रेस गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है तो भारतीय जनता पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव हार सकती है.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.