Advertisement

Congress Crisis: अध्यक्ष बनने से पहले गहलोत का CM पद छोड़ने से इनकार, सोनिया से मुलाकात पर टिकी निगाहें

Rajasthan Political Crisis: दिग्विजय सिंह ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र ले लिया है. कल वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

Congress Crisis: अध्यक्ष बनने से पहले गहलोत का CM पद छोड़ने से इनकार, सोनिया से मुलाकात पर टिकी निगाहें

अशोक गहलोत और सोनिया गांधी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद चुनाव और राजस्थान के सियासी (Rajasthan Political Crisis) संकट को लेकर कांग्रेस आलाकमान अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है. एक तरफ अध्यक्ष पद को लेकर लगातार नए नाम सामने आ रहे है वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) झुकने को तैयार नहीं है. उन्होंने अध्यक्ष बनने से पहले सीएम पद छोड़ने से इनकार कर दिया है. आलाकमान के आदेश पर कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक पार्टी का संदेश लेकर अशोक गहलोत के पास गए थे. गहलोत ने आलाकमान की किसी भी शर्त को मानने से इनकार कर दिया है. अब सभी की निगाहें सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और अशोक गहलोत की मुलाकात पर टिकी हैं.  

वेणुगोपाल बोले- राजस्थान को मिलेगा नया सीएम
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (K.C. Venugopal) ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि राजस्थान को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. इसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि अशोक गहलोत से सीएम का पद छिन सकता है. वेणुगोपाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि "राजस्थान में कोई ड्रामा नहीं है. एक या दो दिन में सब साफ हो जाएगा और आपको पता चल जाएगा कि कौन नया मुख्यमंत्री बनने जा रहा है."

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर पवन बंसल का बड़ा बयान, नामांकन पत्र खरीदने पर कही ये बात

दिग्विजय सिंह भी भरेंगे नामांकन 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने बयान जारी कर साफ कर किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अपना नामांकन फॉर्म लेने आए थे और वह कल नामांकन दाखिल करेंगे. अभी तक अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच जारी इस टक्कर में अब दिग्विजय सिंह का नाम भी सामने आ गया है. उन्होंने सारे कयासों पर पूर्ण विराम लगाते हुए खुद इसे लेकर बयान जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने केरल में पार्टी की भारत जोड़ी यात्रा में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और कल देर शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement