Advertisement

Delhi New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM, केजरीवाल देंगे इस्तीफा

नए सीएम को लेकर आप पार्टी की विधायक दल की बैठक हो रही है. ये बैठक 11.30 बजे आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में शुरू हो चुकी है. इस बैठक के बाद दिल्ली के नए सीएम की घोषणा की गई है. आतीशी होंगी दिल्ली की नई सीएम.

Latest News
Delhi New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नई CM, केजरीवाल देंगे इस्तीफा
Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के नए सीएम को लेकर आप पार्टी की विधायक दल की बैठक हो रही है. ये बैठक 11.30 बजे आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में शुरू हो चुकी है. इस बैठक के बाद दिल्ली के नए सीएम की घोषणा की गई है. आतीशी होंगी दिल्ली की नई सीएम. इस सियसी प्रक्रिया के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राज्यपाल प्रदेश के राज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मिलेंगे. ये मुलाकात शाम 4.30 बजे होगी. इसी दौरान अरविद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे.

आतिशी बनेंगी दिल्ली की सीएम
अरविंद केजरीवाल की तरफ से इस्तीफे के साथ उपराज्यपाल को विधायक दल के नेता वाला लेटर भी दिया जाएगा. आपको बता दें कि केजरीवाल की तरफ से घोषणा की गई थी कि दो दिनों में दिल्ली सीएम के पद से इस्तीफा दे देंगे. साथ ही पार्टी को लेकर जनता के बीच जाएंगे. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि दिल्ली की अगली सीएम आतिशी होंगी. इसके लेकर उन्हें विधायकों की तरफ से पूरा समर्थन मिला था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement