Advertisement

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी ने नॉमिनेशन के लिए क्यों चुना आज का दिन? डिटेल में समझिए

आज दिल्ली के कई कद्दावर नेता अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. इनमें  अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, रमेश बिधुड़ी और प्रवेश वर्मा जैसे नाम शामिल हैं. समझते हैं कि इन बड़े नेताओं में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आज का दिन ही क्यों चुना.

Latest News
Delhi Election: अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी ने नॉमिनेशन के लिए क्यों चुना आज का दिन? डिटेल में समझिए
Add DNA as a Preferred Source

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की तरफ से जोरशोर से तैयारियां हो रही हैं. आप, कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से चुनाव प्रचार अपने चरम पर जा पहुंचा है. ज्यादातर सीटों पर आप और बीजेपी की तरफ से कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. दिल्‍ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. इनपर प्रत्याशियों की ओर से नॉमिनेशन जारी है. इसी क्रम में आज दिल्ली के कई कद्दावर नेता अपना नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. इनमें अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, रमेश बिधुड़ी और प्रवेश वर्मा जैसे नाम शामिल हैं. समझते हैं कि इन बड़े नेताओं में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आज का दिन ही क्यों चुना.  

क्या है इसकी वजह?
जानकारों के मुताबिक आज नॉमिनेशन भरने की बड़ी वजह विजय मुहूर्त का होना है. आज विजय मुहूर्त का दिन है. इसे बेहद शुभ माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक आज दोपहर 2:15 PM से 3PM तक ये विजय मुहूर्त रहने वाला है. आजतक की खबर के मुताबिक ये नेता इसलिए आज के दिन अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं.  बीजेपी के सूत्रों की ओर से कहा जा रहा है कि बीजेपी से आज 33 प्रत्याशी अपना पर्चा भरेंगे. वहीं कांग्रेस के 12 प्रत्याशी आज अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे.

5 फरवरी को होंगे मतदान
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल, महिला समर्थकों के साथ नयी दिल्ली क्षेत्र में हनुमान मंदिर और वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. साल 2013 से नई दिल्ली विधानसभा सीट की अगुवाई कर रहे केजरीवाल का टक्कर इस बार बीजेपी के परवेश वर्मा और कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से है. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होना है और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी. (With PTI Inputs)


ये भी पढ़ें: अब दुश्मनों की खैर नहीं! भारतीय नौसेना को PM Modi सौंपेंगे तीन नए योद्धा, मेक इन इंडिया की बड़ी कामयाबी, जानें इन युद्धपोतों की खासियत

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement