Advertisement

Arvind Kejriwal को ED का छठा समन, आबकारी नीति मामले में होगी पूछताछ

ED Summons Kejriwal: दिल्ली की आबकारी नीति मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को एक और समन भेजते हुए पेश होने को कहा है.

Latest News
Arvind Kejriwal को ED का छठा समन, आबकारी नीति मामले में होगी पूछताछ

Arvind Kejriwal (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया था कि वह 17 फरवरी को अदालत में पेश हों. अब आबकारी नीति मामले में ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल को छठा समन भेज दिया है. ईडी के नए समन के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होकर जवाब देना होगा. इससे पहले के पांच समन को अरविंद केजरीवाल ने अवैध बताया है और एक भी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.

आबकारी नीति के मामले में ही आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी इसी केस में अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ करना चाहती है. हालांकि, लगातार पांच समन के बावजूद वह अभी तक ईडी के सामने पेश ही नहीं हुए हैं.

यह भी पढ़ें- BJP ने अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, नड्डा को गुजरात से टिकट

कोर्ट में पेशी से पहले आ गया एक और समन
केजरीवाल के बार-बार पेश न होने के चलते ईडी ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अपील की थी. कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी करते हुए कहा है कि वह 17 फरवरी को अदालत में पेश होकर जवाब दें. अब कोर्ट में केजरीवाल की पेशी से पहले ही ईडी ने एक और समन जारी कर दिया है.

यह भी पढ़ें- मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे की धमकी, 'लंका की तरह जला देंगे महाराष्ट्र'

इस बार ईडी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को 19 फरवरी को पेश होना है. बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में आरोप है कि AAP के वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर इस नीति में ऐसे बदलाव किए गए जिनसे प्राइवेट कंपनियों को फायदा हुआ. आरोप है कि इसके बदले में मोटी रकम ली गई जिसका इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने कई जगहों पर किया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement