Advertisement

AAP-Congress Alliance: पंजाब में भी INDIA गठबंधन टूटा, अरविंद केजरीवाल ने किया अकेले लड़ने का ऐलान 

Lok Sabha Election 2024 INDIA Alliance: पंजाब में भी इंडिया गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई समझौता नहीं हो पाया है. अरविंद केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

Latest News
AAP-Congress Alliance: पंजाब में भी INDIA गठबंधन टूटा, अरविंद केजरीवाल ने किया अकेले लड़ने का ऐलान 

Arvind Kejriwal

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले ही इंडिया गठबंधन को एक-एक कर कई झटके लग रहे हैं. अब पंजाब में भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन की कोई उम्मीद नहीं बची है. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगले 10-15 दिनों में हम अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देंगे. विपक्षी एकता की जोर-शोर से वकालत करने वालों में दिल्ली के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे हैं. चिनाव से पहले राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन इस यात्रा के दौरान ही एक-एक कर कांग्रेस से सहयोगी दल छिटकते जा रहे हैं. 

इंडिया गठबंधन (India Alliance) के विपक्षी एकता के दावे खोखले नजर आ रहे हैं. हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली निराशाजनक हार के बाद से सहयोगियों के बीच देश की सबसे पुरानी पार्टी भरोसा बनाए रखने में नाकाम नजर आ रही है. पहले ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया और फिर नीतीश कुमार वापस एनडीए में शामिल हो गए हैं. ऐसे वक्त में अब पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं और दिल्ली में भी गठबंधन की उम्मीद धूमिल होती दिख रही है. 

यह भी पढ़ें: बच्चों से बोले विधायक, 'मम्मी-पापा मुझे वोट न दें, तो खाना मत खाना'

चंडीगढ़ मिलाकर पंजाब में हैं कुल 14 सीटें 
पंजाब में इस वक्त आम आदमी पार्टी की सरकार है और अरविंद केजरीवाल शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश में थे. इन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  दो महीने में लोकसभा चुनाव होंगे और एक बार फिर हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत होगी. लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक कुल 14 सीटें हैं. अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. आपको आम आदमी पार्टी के सभी 14 उम्मीदवारों को जिताना होगा. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024 से पहले लागू हो जाएगा देश में CAA, अमित शाह ने कर दिया ऐलान

भगवंत मान ने पहले ही दिए थे अकेले लड़ने के संकेत 
बता दें कि पंजाब में सीट शेयरिंग के फॉर्मुले पर आप और कांग्रेस के बीच बात नहीं बनी है. पिछले महीने भगवंत मान ने भी 13 सीटों पर अकेले ही लड़ने की बात कही थी. सूत्रों का यह भी कहना है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नेता भी गठबंधन के लिए तैयार नहीं थे. दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों के लिए दोनों पार्टी के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement