Advertisement

Arunachal Pradesh Cloud Bust: अरुणाचल में बादल फटने से मची भारी तबाही, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा 

Arunachal Pradesh Cloud Bust: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बादल फटने से भारी तबाही मची हुई है. प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. 

Latest News
Arunachal Pradesh Cloud Bust: अरुणाचल में बादल फटने से मची भारी तबाही, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा 

ईटानगर में बादल फटने से भारी तबाही

Add DNA as a Preferred Source

देश के कुछ हिस्से अभी भी बारिश के इंतजार में हैं और उमस भरी गर्मी झेल रही हैं. दूसरी ओर पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भारी बारिश से तबाही मच गई है. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की राजधानी ईटानगर में बादल फटने की वजह से भारी बारिश और बाढ़ के हालात बन गए हैं. पिछले दो दिनों से प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है. ग्रामीण इलाकों में कई घर टूटने की भी खबर है और बाढ़ जैसे हालात की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है.

अरुणाचल प्रदेश में बारिश से भारी तबाही 
पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है और अरुणाचल प्रदेश में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और ईटानगर में बादल फटने की वजह से काफी तबाही मच गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल अगले दो दिनों तक और तेज बारिश होती रहेगी. बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन भी हो रहा है. आम लोगों से अपील की गई है कि घर में ही रहें और पहाड़ी रास्तों पर निकलने से बचें.


यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने जमानत पर लगाया स्टे, अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे केजरीवाल


NH-415 पर लगा लंबा जाम 
आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को दी जानकारी में कहा कि ईटानगर में रविवार सुबह 10.30 बजे के करीब बादल फटने की वजह से कई इलाकों में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. अरुणाचल की लाइफ लाइन कही जाने वाली NH-415 पर कई किमी. लंबा जाम लग गया है. हाईवे पर कई गाड़ियां खड़ी हैं और भूस्खलन की वजह से भी चुनौती बढ़ गई है.

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है. ईटानगर जिला प्रशासन के आसपास 7 सुरक्षित जगहों पर अस्थायी कैंप लगाए गए हैं. लोगों से अपील की गई है कि नदियों और पहाड़ी हिस्से में आने वाले कुछ दिनों तक आवागमन न करें. 


यह भी पढ़ें: Mayawati ने भतीजे को फिर से बनाया उत्तराधिकारी, पार्टी में दी बड़ी जिम्मेदारी 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement