Advertisement

3 साल से बार गर्ल संग गुलछर्रे उड़ा रहा था कर्नल, अचानक इस कारण हथौड़े से कर दी हत्या

Crime News Hindi: पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी रामेंदु उपाध्याय ने कहा कि लड़की शादी का दबाव बना रही थी. इसके साथ वह ज़िंदगी बर्बाद कर देने की धमकी देती थी.

3 साल से बार गर्ल संग गुलछर्रे उड़ा रहा था कर्नल, अचानक इस कारण हथौड़े से कर दी हत्या

Crime News Hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल का पिछले 3 साल से एक डांस बार में काम करने वाली लड़की से प्रेम संबंध था. पहले से शादीशुदा कर्नल से जब महिला शादी का दबाव बनाने लगी तो उसकी हत्या कर दी गई. देहरादून में हुए इस मर्डर केस ने खलबली मचा दी है. इस केस की सच्चाई जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

PTI के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय और नेपाली मुल्की एक लड़की श्रेया शर्मा के बीच लव अफेयर चल रहा था. कर्नल रामेंदु उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि श्रेया शर्मा से उसकी मुलाकात पश्चिम बंगाल में हुई थी. जहां श्रेया कर्नल को पसंद आ गई थी, इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर दोनों एक - दूसरे को दिल दे बैठे. पहले से शादीशुदा होने के बावजूद कर्नल श्रेया को पत्नी की तरह रखने लगा था.

ये भी पढ़ें - Instagram Live Suicide: गर्लफ्रेंड के साथ सेलीब्रेट किया बर्थडे, फिर इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो में किया सुसाइड

 श्रेया को पश्चिम बंगाल से ले आया देहरादून

बताया जा रहा है कि जब कर्नल की पोस्टिंग पश्चिम बंगाल से देहरादून जिले में हुई तो वह श्रेया को लेकर यहां चला आया. यहां एक होटल में कुछ दिन रखने के बाद उसे वापस सिलीगुड़ी भेज दिया. कुछ दिन बाद श्रेया को दोबारा देहरादून बुलाया और यहां पर एक फ्लैट किराए पर लिया. जहां श्रेया रहने लगी, कर्नल श्रेया से  मलाकात करने के लिए प्रतिदिन फ्लैट पर भी जाता था.

ये भी पढ़ें - Monu Manesar Arrested: क्या है वो डबल मर्डर केस, जिसमें 8 महीने बाद राजस्थान पुलिस लेगी मोनू मानेसर की कस्टडी

कर्नल पर शादी का दबाव बनाने लगी लड़की

कर्नल का दावा है कि लड़की उसे पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी. इसके साथ वह पीने के लिए शराब और होटल से खाना मांगती थी. इन सबके बीच हर रोज घर में लड़ाई होती थी और श्रेया कर्नल के साथ दुर्व्यवहार करने लगी थी. कर्नल ने बताया कि वह मुझे गालियां देती थी और कहती थी कि तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर दूंगी. एक दिन यह सब उसकी वाइफ को पता चल गया तो वह श्रेया के फ्लैट पर पहुंच गई. जहां पर दोनों के बीच खूब लड़ाई हुई.

कर्नल ने ऐसे की श्रेया की हत्या

कर्नल ने पुलिस को बताया कि इस बात से परेशान होकर उसने श्रेया को रास्ते से खत्म करने की योजना बनाई. कर्नल ने बताया कि श्रेया को शराब पिलाने के लिए एक क्लब ले गया. जहां पर दोनों ने रात में खूब शराब पी. इसके बाद श्रेया को गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले जाने लगा. उस समय श्रेया बिल्कुल भी होश में नहीं थी. कर्नल ने बताया कि ऐसे में मैंने गाड़ी में रखे हथौड़े से श्रेया के सिर पर वार करना शुरू कर दिया. उसके साथ उसका सामान और पहने हुए कपड़े गाड़ी में छुपा दिए थे. श्रेया की लाश जंगल में फेंक कर घर चला गया था.

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

10 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी इसकी सूचना दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जांच के लिए एसपी सिटी सरिता डोबाल, सीओ अभिनव चौधरी की टीम गठित की. जांच टीम ने मृतिका के कपड़ों से पहचान की. पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो आरोपी रामेंदु उपाध्याय के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने कर्नल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस के सामने गुनाह कबूल भी कर लिया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement