Advertisement

बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर' की तरह शादी के दिन बाद आया सेना से बुलावा, दुल्हन छोड़ देश सेवा के लिए निकला सैनिक

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सभी सैनिकों की छुट्टी कैंसिल कर उन्हें सीमा पर बुला लिया गया. इसी बीच भारतीय सेना के जवान मनोज पाटिल शादी के दिन अगले दिन ही देश सेवा के लिए निलक गए.

Latest News
बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर' की तरह शादी के दिन बाद आया सेना से बुलावा, दुल्हन छोड़ देश सेवा के लिए निकला सैनिक
Add DNA as a Preferred Source

बिहार के बक्सर से बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर की तरह एक कहानी सामने आई है. यहां भी ठीक हैसा ही हुआ जैसा बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर में हुआ था. फिल्म में दिखाया गया था कि शादी के दिन ही सैनिक को सीमा पर तैनात होने के लिए बुलावा आता है. ठीक उसी तरह केशव प्रखंड स्थित नंदन गांव निवासी त्यागी यादव ने 7 मई को प्रिया कुमारी से विवाह किया और अगले दिन यानी, 8 मई को उन्हें ड्यूटी पर लौटने का फरमान मिल गया. त्यागी यादव फरमान मिलते ही देश सेवा के लिए निकल पड़े. उन्होंने देश के प्रति अपने अटूट प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणा है. 

प्रेम से पहले देशप्रेम 

दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सेना ने अपने सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सीमा पर हालात संवेदनशील बने हुए हैं, ऐसे में त्यागी यादव की छुट्टी भी रद्द कर दी गई और उन्हें तत्काल ड्यूटी पर लौटने का फरमान भेजा गया. ऐसे में त्यागी शादी के अगले दिन ही देश की रक्षा के लिए निकल पड़े. हमारे देश के इन्हीं वीर सैनिकों की वजह से हम चैन से सो पा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग और भी बहुत कुछ..., जानें कौन हैं और क्या करती हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन

त्यागी यादव बताते हैं कि उन्होंने शादी के लिए खासतौर पर छुट्टी ली थी, लेकिन अब हालात देश की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर हैं. ऐसे में निजी जीवन से बड़ा कर्तव्य देश के प्रति बनता है. उनके इस निर्णय ने पूरे गांव में चर्चा का विषय बना दिया है. त्यागी का परिवार भी उनकी इस देशभक्ति पर गर्व महसूस कर रहा है. उनके माता-पिता ने आशीर्वाद देकर उन्हें विदा किया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement