भारत
Indian Army Chief At War Room: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के तीनों प्रमुख वॉर रूम में लाइव मॉनिटरिंग और पाकिस्तान की हर हरकत पर बारीकी से नजर रख रहे थे.
पहलगाम हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया था. इस ऑपरेशन की वॉर रूम में बैठकर भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुख लाइव मॉनिटरिंग कर रहे थे. सेना ने अब इसकी कुछ तस्वीरें जारी की हैं.
तस्वीरों में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े और उच्च सुरक्षा वाले कमांड सेंटर में ऑपरेशन की वास्तविक अपडेट पर नजर रखते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ सेना के एक और वरिष्ठ अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं.
भारतीय सशस्त्र बलों के शीर्ष अधिकारी पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ हमले की निगरानी करते दिख रहे हैं. दूसरी तस्वीर, जो रात 1:05 बजे की है, वह 'ऑपरेशन सिंदूर' के शुरू होने के समय की है.
जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ अधिकारी ड्रोन फुटेज और सैटेलाइट तस्वीरों के लाइव प्रसारण को ध्यान से देख रहे हैं. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान, ड्रोन और नौसेना के उपकरण 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले कर रहे हैं. ये ठिकाने उन प्रमुख आतंकी संगठनों के शिविर थे, जिन्हें पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा था.
140 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर
भारतीय सेना के इस सटीक ऑपरेशन में 140 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए. इस हमले में कथित तौर पर स्कैल्प क्रूज मिसाइल, लेजर-गाइडेड बम और सशस्त्र यूएवी का इस्तेमाल किया गया, जिससे भारत के सशस्त्र बलों की एकजुटता और तकनीकी बढ़त का पता चलता है.
Indian Army has released a booklet to its personnel on #OperationSindoor where it has shown the Indian Army Operations Room from where the operation was being monitored by top military brass, including Army chief Gen Upendra Dwivedi, Navy chief Admiral Dinesh K Tripathi and Air… pic.twitter.com/FiIoHsvjVH
— ANI (@ANI) May 26, 2025
विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय सेना द्वारा इन तस्वीरों का जारी करना एक महत्वपूर्ण कदम है. यह न केवल भारत के सैन्य नेतृत्व की कुशल क्षमता को दर्शाता है, बल्कि पाकिस्तान या कहीं और से आने वाले सीमा पार खतरों को बेअसर करने के लिए भारत की तत्परता और दृढ़ संकल्प का भी एक मजबूत रणनीतिक संदेश देता है.
(With IANS input)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.