भारत
अपर्णा यादव एक ऐसी महिला हैं, जो राजनीति, समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं. वह नई पीढ़ी की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो अपने प्रयासों से समाज में बदलाव ला रही हैं.
अपर्णा यादव एक शिक्षित और जागरूक महिला हैं, जिनकी पढ़ाई यूनाइटेड किंगडम के मशहूर मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से हुई है. उन्होंने वहां से अंतरराष्ट्रीय संबंध और राजनीति में मास्टर्स की डिग्री ली है. इसके साथ ही, उन्होंने लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से संगीत की पढ़ाई भी की है.
अपर्णा यादव ने राजनीति में अपने कदम साल 2017 में रखा, जब उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर लखनऊ कैंट से विधानसभा चुनाव लड़ा. बाद में, जनवरी 2022 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया.
अपर्णा यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू हैं. उनकी शादी अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव से 2011 में हुई थी. यह परिवार उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है.
अपर्णा न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं. वह "बी अवेयर" नामक एनजीओ चलाती हैं, जो पशु कल्याण पर काम करता है. इसके अलावा, वह महिला अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए भी काफी सक्रिय रहती हैं.
यह भी पढ़ें: पद्मश्री मालिनी अवस्थी बनेंगी DNA महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025 की शान
DNA महिला अचीवर्स अवार्ड्स 2025, 27 जून को आयोजित होने जा रहा है, जहां अपर्णा यादव ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ होंगी. यह कार्यक्रम देश की उन महिलाओं को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.