भारत
अणुशक्ति सिंह हिंदी पट्टी की जानी-मानी लेखिका हैं. साहित्यिक मंचों पर होने वाली चर्चा-परिचर्चा में वह हिस्सा लेती रहती हैं. वह कहानियों के साथ-साथ कविताएं भी लिखती हैं.
डीएनए हिंदी: कुरुवंश की आदि विद्रोहिणी शर्मिष्ठा पर किताब लिखने वाली लेखिका अणुशक्ति सिंह को अमर उजाला शब्द सम्मान 'थाप' से सम्मानित किया जाएगा. शर्मिष्ठा अणुशक्ति सिंह की पहली किताब है. यह किताब महाभारत काल के कुरुवंश पर आधारित है. अपनी इस किताब में लेखिका ने हस्तिनापुर की पहली महिला विद्रोहिणी के बारे में जानकारी लिखी है.
अणुशक्ति सिंह पेशे से पत्रकार हैं और जानी-मानी साहित्यकार हैं. उनकी किताब शर्मिष्ठा को कई पुरस्कार मिल चुके हैं. वाणी प्रकाशन से प्रकाशित इस किताब को देश के कई साहित्यिक मंचों पर सराहना मिल चुकी है.
शर्मिष्ठा महाभारतकालीन महिलाओं की स्थिति पर आधारित किताब है. किताब की नायिका शर्मिष्ठा हैं. शर्मिष्ठा राजमाता थीं. वे हस्तिनापुर के महाराज पुरु की मां थीं. उनके स्वाभिमान, विद्रोह और संघर्षों पर लिखी गई यह किताब हिंदी साहित्य में अलग स्थान रखती है.
President Election तो बहाना है लोकसभा चुनाव 2024 निशाना है! अखिलेश की मुश्किलें बढ़ाएगी 'बाबा' की नई चाल
कौन हैं अणुशक्ति सिंह?
अणुशक्ति सिंह पेशे से पत्रकार हैं. वह स्टापू की लेखिका भी हैं. हिंदी के साहित्यिक मंचों पर महिला शक्ति की मजबूत आवाज हैं. नारी सशक्तिकरण और महिला अधिकारों पर वह बोलती-पढ़ती रहती हैं.
उनकी पहली किताब शर्मिष्ठा बेहद चर्चित रही है. पौरोणिक चरित्रों पर लिखा गया अपनी तरह का यह अलग उपन्यास है. अपनी उपलब्धि पर अणुशक्ति सिंह कहती हैं, 'पहली किताब को मिले सम्मान पर बेहद खुश हूं. दूसरी किताब के लिए और मेहनत करनी होगी. लोगों की अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए लेखक पर दबाव भी बढ़ जाता है.'
और किन्हें मिला है सम्मान?
अमर उजाला शब्द सम्मान 'आकाशदीप' से शेखर जोशी और प्रतिभा राय को सम्मानित किया जाएगा. अमर उजाला शब्द सम्मान शीघ्र ही एक समारोह में दिया जाएगा.
Yogi 2.0 Govt: 100 दिनों में 535 एनकाउंटर, 1,030 गिरफ्तार, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त
छाप: कविता वर्ग में पूनम वासम के संग्रह ‘मछलियां गाएंगी एक दिन पंडुम गीत’, कथेतर वर्ग में सुधीर चंद्र की कृति ‘भूपेन खक्खर..एक अंतरंग संस्मरण’ और कथा वर्ग में चंदन पांडेय की किताब ‘वैधानिक गल्प’ को यह सम्मान दिया जाएगा.
क्या है थाप पुरस्कार?
थाप पुरस्कार किसी रचनाकार की पहली किताब को मिलता है. अणुशक्ति सिंह की किताब शर्मिष्ठा को इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.