Advertisement

Pakistan की साजिशें होंगी नाकाम, जम्मू और पंजाब सीमा पर तैनात हुईं एंटी ड्रोन गन

सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब और जम्मू क्षेत्र की सीमा पर एंटी ड्रोन गन की तैनाती शुरू कर दी है. अब दुश्मनों की तरफ से किया जाने वाला हर हमला व घुसपैठ की साजिश नाकाम होने वाली है.

Pakistan की साजिशें होंगी नाकाम, जम्मू और पंजाब सीमा पर तैनात हुईं एंटी ड्रोन गन
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब़ देने और ड्रोन की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब और जम्मू क्षेत्र की सीमा पर एंटी ड्रोन गन की तैनाती शुरू कर दी है. पिछले दो वर्षो में पाकिस्तान की सीमा पर 200 से अधिक ड्रोन देखे गए हैं. 

नाकाम होंगी पड़ोसी देश की ड्रोन वाली साजिश

पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों पर लगातार हमला कर अशांति फैलाने की कोशिश करता है. पिछले दो वर्षो से पाकिस्तान ड्रोन के जरिेए भारत को परेशान करने का काम कर रहा है. भारतीय सीमा सुरक्षाबल ने पंजाब और जम्मू क्षेत्र की सीमाओं पर एंटी ड्रोन गन्स की तैनाती शुरू कर दी है जिसे अब पड़ोसी देश की ड्रोन वाली साजिशें भी नाकाम होने वाली है.

एंटी ड्रोन मिसाइलों की तैनाती शुरू

सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब और जम्मू क्षेत्र की सीमाओं पर एंटी ड्रोन गन्स की तैनाती शुरू कर दी है. अब दुश्मनों की तरफ से किया जाने वाला हर हमला और घुसपैठ की साजिश नाकाम होने वाली है. गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि "कुछ बंदूके तैनात की है और कुछ का परीक्षण चल रहा है, एक वाहन की छत पर लगाए जाने वाले हैंडहेल्ड और मोबाइल गन दोनों का परीक्षण किया जा रहा है." आपको बता दें कि पिछले हफ्ते गृहमंत्री अमित शाह ने भी सुरक्षा बलों से कहा था कि चाहे जो करना हो कीजिए पर भारतीय सीमाओं के अंदर हो रही घुसपैठ को बंद कीजिए. 

यह भी पढ़े- IIT JAM 2023: ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर के लिए इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन,12 फरवरी को होगी परीक्षा

केवल सात महीनों में देखे गए थे 97 ड्रोन

लगातार अलग-अलग तरीकों से हमला करने वाला पाकिस्तान अब ड्रोन का सहारा ले रहा है. अब तक पंजाब और जम्मू क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 107 ड्रोन देखे गए हैं. पिछले साल केवल सात महीनों में 97 ड्रोन देखे गए थे. गृह मंत्रलाय के आंकड़ों के अनुसार इस साल के जनवरी से जुलाई के बीच में कम से कम 14 ड्रोन देखे गए हैं. बीएसएफ के अधिकारी ने बताया है कि इस साल पंजाब में सात ड्रोन मार गिराए गए हैं, जो ड्रग्स और हथियार ले जा रहे थे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement