Advertisement

Air India के एक और ड्रीमलाइनर विमान में आई खराबी, टेकऑफ के तुरंत बाद वापस भेजा गया

Air India के एक और ड्रीमलाइनर विमान में खराबी आने की सूचना है. ये विमान हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली आ रहा था. टेक ऑफ के बाद पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला था.

Air India के एक और ड्रीमलाइनर विमान में आई खराबी, टेकऑफ के तुरंत बाद वापस भेजा गया

air india fuel

Add DNA as a Preferred Source

हॉन्ग कॉन्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए एयर इंडिया के विमान को वापस हॉन्ग कॉन्ग भेजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट और केबिन क्रू को तकनीकी खराबी का पता चला. इसके बाद विमान को वापस हॉन्गकॉन्ग भेजा गया. ये विमान भी बोइंग का ड्रीमलाइनर विमान है. बता दें कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में भी बोइंग ड्रीमलाइनर ही क्रैश हुआ था. इस हादसे में अब तक 274 मौतों की पुष्टि हुई है.

फिलहाल हॉन्ग कॉन्ग - दिल्ली फ्लाइट को लेकर एयर इंडिया की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. ये घटना अहमदाबाद हादसे के महज़ चार दिन बाद हुई है. इसमें भी बोइंग कंपनी के ड्रीमलाइनर विमान के शामिल होने से बोइंग के इस विमान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इससे पहले रविवार 15 जून को दिल्ली से वडोदरा जाने वाले एयर इंडिया के एक विमान को भी लैंडिंग गियर में परेशानी आने के चलते टेकऑफ के तुरंत बाद लौटा दिया गया था.

12 जून को अहमदाबाद में हुआ था प्लेन क्रैश

12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुए एयर इंडिया के विमान में टेकऑफ के कुछ देर बाद ही खराबी आ गई और प्लेन क्रैश हो गया. इस प्लेन क्रैश में विमान में सवार 242 क्रू मेंबर्स और यात्रियो में से 241 की मौत हो गई. इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठा एक यात्री क्रैश से ठीक पहले एमरजेंसी एग्जिट खोलकर प्लेन से कूद गया था, इस वजह से उसकी जान बच गई. क्रैश होकर प्लेन अहमदाबाद के मेडिकल कॉलेज के कैम्पस में गिरा. इस हादसे में क्रैश साइट पर मौजूद करीब 33 लोगों की भी मौत हो गई है. हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement