Advertisement

Andhra Pradesh और Telangana में बाढ़ ने मचाई तबाही, कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है. अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बरिश आफत बनकर बरस रही है. बाढ़ के कारण अब तक कई लोगों की मौत हो गई है.

Latest News
Andhra Pradesh और Telangana में बाढ़ ने मचाई तबाही, कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Add DNA as a Preferred Source

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी बारिश का कहर जारी है. बारिश के कारण बाढ़ जैसा हालात पैदा हो गए हैं. जगह-जगह पर पैनी भर गया, साथ ही लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस गया है. तेलंगाना के खम्मम जिले के 110 गांव जलमग्न हो गए हैं. वहीं, आंध्र प्रदेश में 17 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 

बाढ़ से कई लोगों की मौत 
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. बाढ़ के कारण तेसंगाना में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, आंध्र प्रदेश में 8 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. जानकारी के अनुसार, हालातों को देखते हुए पीएम मोदी ने दोनों मुख्यमंत्रियों, आंध्र प्रदेश के एन चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के ए रेवंत रेड्डी से फोन पर बात की है. 


ये भी पढ़ें-West Bengal: विधानसभा सत्र आज से शुरू, ममता सरकार की बड़ी प्लानिंग, रेप विरोधी कानून करेंगी पेश


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 26 टीमें तैनात की गई हैं. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी राज्यों में 12 टीमें पहले से ही तैनात हैं, जबकि 14 और टीमें भेजी जा रही हैं. अधिकारियों ने बताया कि 14 टीमों में से आठ को देश भर के विभिन्न स्थानों से हवाई मार्ग से भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीमें विभिन्न उपकरणों से लैस हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement